Skip to main content

बच्चों के घर से निकलने पर विवाद लाठियों से पीटकर युवक की हत्या


लाॅकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने के विवाद में युवक को एक ही परिवार के 6 लोगों ने मिलकर लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। घटना पचपेड़ी की है। मृतक रामखिलावन मधुकर 35 वर्ष व आरोपी साहिल, चंद्रभान, राजेश्वरी बाई के घर के बच्चे लाॅकडाउन के दौरान चुपचाप घर से निकलकर नहाने तालाब चले गए थे। रामखिलावन को पता चला तो उसने अाराेपियाें के बच्चाें पर अपने परिवार के बच्चाें को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। विवाद को सुलझाने के लिए आरोपियों के परिवार के सदस्य रामखिलावन व उसके भाई के यहां आए थे। यहां काफी देर तक दोनों पक्ष एक दूसरे के बच्चों पर ले जाने का आरोप लगाते रहे और झगड़ा बढ़ गया। आरोपियों ने मिलकर रामखिलावन पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसी हालत में छोड़कर वहां से अपने घर चले गए। रामखिलावन के परिजनों ने 112 को बुलाकर उसे पचपेड़ी अस्पताल लेकर आए। यहां हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने रामखिलावन को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस सक्रिय हुई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

टोपी को लेकर भी हुआ था दोनों पक्षों में विवाद


घटना के एक दिन पहले नाबालिग आरोपी तालाब जा रहा था। रास्ते में रामखिलावन व अन्य मिले। उन्होंने मजाक में उसके सिर से टोपी निकालकर फेंक दिया था। इससे नाबालिग नाराज हो गया। इस बात की जानकारी अपने घर मेें आकर दिया और फिर झगड़ा हुआ। मंगलवार को राम खिलावन अपने परिवार के साथ आरोपियों के घर के पास झगड़ा करने आया था पर आरोपियों ने मिलकर उसे मार डाला।

तीन अारोपी नाबालिग, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

लाॅकडाउन के दौरान बच्चों को घर से तालाब ले जाने का अारोप लगाया

परिजनों का आरोप-मुख्य आरोपी पुलिस की रक्षा टीम में


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

अारोपियों में चार सगे भाई और दादा-दादी

पचपेड़ी टीआई एमडी अनंत के अनुसार हत्या में तीनाें नाबालिग उसके भाई है और बाकी दो उनके दादा-दादी हैं। पुलिस ने शव को मस्तूरी के मरच्यूरी में रखवा दिया है। आरोपी वर्तमान में पचपेड़ी थाने में है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस का रौब
दिखाकर लोगों को धमकाता है


लाॅकडाउन के चलते सभी गांवाें में पुलिस ने रक्षा टीम का गठन किया है। मृतक के परिजनाें का आरोप है कि मुख्य आरोपी साहिल इस टीम का मुखिया था। वह पुलिस का राैब दिखाकर लाेगाें काे डराता धमकाता था। एएसपी ग्रामीण संजय ध्रुव के अनुसार उसे एसपीओ के लिए चयन किया गया था। बनाना बाकी था।

को बुलाकर उसे पचपेड़ी अस्पताल लेकर आए। यहां हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने रामखिलावन को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस सक्रिय हुई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news dispute over killing of a youth after beating children with sticks
Bilaspur News - chhattisgarh news dispute over killing of a youth after beating children with sticks
Bilaspur News - chhattisgarh news dispute over killing of a youth after beating children with sticks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UQNLJJ
via

Comments