देशद्रोही भाषण भाषण देने के आरोपी जेएनयू छात्र शरजील इमाम के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इस पर पिछले साल नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान 13 दिसंबर को जामिया में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। उसके भड़काऊ भाषण देने के दो दिन बाद ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और जामिया नगर इलाके में हिंसा हुई थी जिसमें सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया था।
इस केस में 13 फरवरी को पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूतों से इस बात की पुष्टि की थी कि उसके देश विरोधी भाषणों की वजह से हिंसा भड़की थी। जामिया नगर और एनएफसी एरिया में हुई हिंसा के दौरान बडी संख्या में बस और वाहनों को आग के हवाले किया गया था। घटन में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vhy9zk
via
Comments
Post a Comment