दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग का सही तरीके से पालन कराने के लिए आजादपुर मंडी में सब्जी और फल अलग-अलग शिफ्ट में बेची जाएगी। सुबह 6-11 बजे तक सब्जी और शाम को 2-6 बजे तक फल बिकेगा। दोनो टाइम मंडी से व्यापारी, किसान और मजदूर के पहले से जारी पास के अलावा सिर्फ 2000-2000 टोकन खरीददार को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं 80 एकड़ में फैली सब्जी मंडी में 22 शेड् और 2800 से अधिक थड़े(सामान रखकर बेचने की जगह) हैं। सभी थड़ों को नंबर दिए गए हैं और एक दिन छोड़कर इन एजेंट को मौका दिया जाएगा। जिसका ऑड नंबर होगा और ऑड तारीख और जिसका ईवन नंबर होगा वो थड़े ईवन तारीख पर चलाए जाएंगे।
लॉकडाउन के दौरान सब्जी और फल बेचने वालों की बढ़ी संख्या के बीच आजादपुर मंडी में 15 हजार से अधिक खरीददार हर दिन पहुंच रहे थे। टाइमिंग तय नहीं थी और फल व सब्जी दोनो की बिक्री होती थी। इसकी वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। यही वजह है कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने टोकन से एंट्री का आदेश जारी किया।आजादपुर एपीएमसी के चेयरमैन आदिल खान ने बताया कि बैठक के बाद यह तय किया गया है कि सीमित लोगों को हर दिन सब्जी खरीदने के लिए एंट्री दी जाएगी। टोकन देने के लिए 10 काउंटर पर सिविल डिफेंस व पुलिस की टीम रहेगी। हर सब्जी व्यापारी के थेड़े के बीच बैठने की ऐसी व्यवस्था की गई है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। थड़ों को नंबर दिए गए हैं जो ऑड-ईवन फार्मूले से संचालित की जाएंगी।
इधर, केशोपुर मंडी में व्यापारी और खरीदारों के लिए अलग-अलग टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के अनुसार केशोपुर मंडी में व्यापारी, खरीददार और सप्लायर की संख्या को देखते हुए टाइम टेबल तय किया गया है। व्यापारी सुबह 5 से 12 व खरीददारों को 12 से शाम 7 बजे के बीच एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा बाकी समय में कॉमर्शियल वाहनों को पार्किंग की छूट भी नहीं होगी। सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर और लोकल पुलिस व सीआरपीएफ की एक प्लाटुन फोर्स तैनात रहेगी। मंडी को सैनिटाइज करने के लिए दो दिन बंद रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b7RfgA
via
Comments
Post a Comment