Skip to main content

घरों में महामंत्र जाप के बाद रक्तदान कर निभाया सेवा धर्म


भगवान महावीर स्वामी का 2619वां जन्म महोत्सव ट्विनसिटी में जैन समाज ने सादगी के साथ करुणा दिवस के रूप में मनाया गया। घरों में जैन ध्वज फहराई गई। सुबह 9 से 10 बजे के बीच णमोकार महामंत्र के जाप के साथ इसकी शुरुआत हुई।

जप, आराधना के बाद समाज के लोग घरों से निकले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और उन्हें यथाशक्ति राशन, भोजन, जरूरत के सामान बांटे। इस बीच जिला अस्पताल रक्तदान, वृद्धाश्रम, अस्पताल में मरीजों को फल भी बांटा गया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के नेतृत्व में दुर्ग के 1600 व भिलाई के करीब 1 हजार जैन परिवारों ने उपवास, ईकासना, आयंबिल तप व नवकार महामंत्र की सामूहिक स्तुति की। वहीं पीएम के आह्वान पर सभी घरों में बिजली बंद कर दीप जलाए गए। दोपहर में महावीर जैन भवन, जिला अस्पताल परिसर के पास समिति अध्यक्ष मदन जैन के नेतृत्व में भोजन, फल के पैकेट बनवाकर जरूरतमंदों को बांटा गया।

सेक्टर-6 में भगवान और देवशास्त्र गुरु को अर्घ्य किया समर्पित


भिलाई| 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म जयंती महोत्सव भिलाई में सकल जैन समाज ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मनाया। त्रिवेणी जैन तीर्थ मंदिर सेक्टर 6 में सीमित संख्या में भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष पूजन किया। मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल ने बताया कि घरों में प्रात: जैन ध्वजा फहराई गई। महावीर चालीसा का पाठ कर आरती की। शाम को घरों में मंगलदीप जलाकर भक्तामर महामंत्र और णमोकार महामंत्र का जाप किया। समाज के अनेक लोगों ने गो माता की पूजा की। गोवंश को चारा दिया गाय। जरूरतमंदों को मास्क, भोजन पैकेट बांटे। मंदिर में पूजन करने वालों में ज्ञानचंद बाकलीवाल, प्रभात जैन, पुखराज जैन, दानमल पोरवाल, महावीर बेगानी, नरेंद्र तातेड़, प्रशांत जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।


सार्थक: लोगों की सेवा और अनुष्ठान कर दिया शांति का संदेश

श्रीसंघ के सदस्यों ने किया माला जाप, भक्ति संध्या हुई

जामगांव आर| परिक्षेत्र स्तरीय भगवान महावीर जयंती के 29वें वर्ष का समारोह रानीतराई में होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते समारोह स्थगित कर रानीतराई, ओदरागहन, बेल्हारी, बटरेल, जामगांव आर के जैन श्रीसंघ सदस्यों ने अपने-अपने घरों में सामयिक नवकार महामंत्र जाप, माला जाप, भक्ति संध्या का आयोजन कर जयंती मनाई। मवेशियों को चारा, कुत्तों को बिस्किट खिलाकर सेवा कार्य किया। धमतरी पार्श्व विचक्षण पूजा महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला नाहर ने अपने संदेश में कहा कि बेशकीमती र| भगवान महावीर ने हमें बताए हैं, क्षमा, विश्वास, वैराग्य के भाव से जीवन सफल बनता है। इसे धारण करें। दुर्ग निवासी कवि राधेलाल लोढ़ा, समिति अध्यक्ष यशवंत लाल रायसोनी, जवरीलाल छाजेड़, गौतमचंद आदि मौजूद रहे।

समाज ने 16 यूनिट ब्लड भी डोनेट किया

समिति के प्रचार-प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने बताया कि कोढ़ी खाना में भोजन, जिला अस्पताल मरीजों को फल वितरण किया। संजय बोहरा के संयोजन में समाज के लोगों ने क्रमवार 16 यूनिट रक्तदान किया। टीकम छाजेड़, संदीप बाफना, भूपेंद्र वैद्य, प्रतीक सुराणा, सिद्धार्थ खुराना, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।

पुलिस जवानों, डाक्टरों नर्सों को कराया भोजन

जैन समाज भिलाई-3 के युवाओं ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर सरकारी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ को, डॉक्टरों, नर्स सहित सेवादारों को भोजन पैकेट का वितरण किया। चौक-चौराहों पर सेवा दे रहे पुलिस के जवानों के लिए भी भोजन व्यवस्था की।

2 हजार रोटियां तैयार कर गौ वंशों को खिलाया गया

नंदिनी अहिवारा|महावीर जयंती नंदिनी नगर टाउनशिप मार्केट के व्यापरियों ने गौ माताओं को गुड़ और रोटी खिलाई। अशोक जैन, आनंद ताम्रकार, अंकित जैन, राहुल चंदेल, आदित्य ताम्रकार, लोकेश सेंद्रे, रौनक ताम्रकार आदि ने अलग-अलग स्थानों पर यह सेवा कार्य किया।

वैशाली नगर में विधायक ने 500 पैकेट राशन बांटा

महावीर जयंती पर दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। 500 पैकेट बनाकर शांति नगर, रावत मोहल्ला, नहर पारा, सुपेला जैन मंदिर के सामने रामनगर में बांटा गया। इस दौरान विधायक विद्यारतन भसीन, अरविंद जैन, पूर्व पार्षद ललित मोहन आदि रहे।

घरों में थाली, घंटी के साथ किया अनुष्ठान

जीव दया ग्रुप के अर्पित लोढ़ा, प्रकाश कांकरिया, आदित्य नाहर व उनकी टीम ने पशुओं काे चारा खिलाया। देशभक्त ग्रुप के सदस्य संजू दुग्गड़, दीपक जैन की टीम ने गरीब बस्तियों में अनाज वितरण किया। सदस्यों ने थाली, ताली और घंटी की ध्वनि के साथ नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान किया।

जैन समाज के घरों में सुबह व शाम महामंत्र जाप के साथ जैन ध्वजा फहराई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhilai News - chhattisgarh news religion performed by donating blood after chanting mahamantra in homes
Bhilai News - chhattisgarh news religion performed by donating blood after chanting mahamantra in homes
Bhilai News - chhattisgarh news religion performed by donating blood after chanting mahamantra in homes
Bhilai News - chhattisgarh news religion performed by donating blood after chanting mahamantra in homes
Bhilai News - chhattisgarh news religion performed by donating blood after chanting mahamantra in homes
Bhilai News - chhattisgarh news religion performed by donating blood after chanting mahamantra in homes
Bhilai News - chhattisgarh news religion performed by donating blood after chanting mahamantra in homes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JIVZNL
via

Comments