कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के बीच मोबाइल ही ऐसा साथी है जो कि दूसरों से जोड़े रखा हुआ है। मोबाइल नेटवर्किंग के जरिए लोग एक-दूसरे बात करते हुए समय पास कर रहे हैं। ज्यादातर मोबाइल के नैटपैक के माध्यम से लॉकडाउन की बोरियत दूर कर रहे हैं पर ऐसे वक्त में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को रुला रहा है। तुलसीपुर क्षेत्र के बीएसएनएल के उपभोक्ता इन दिनोंे नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। नैटपैक सहित बैलेंस डलवाने के बाद भी तुलसीपुर, माेतीपुर, नवागांव क्षेत्र के उपभोक्ता पिछले डेढ़ माह से इस सेवा का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे हैं।
बीएसएनएल के अफसर तकनीकी दिक्कत बताकर उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे। लगातार सामने आ रही शिकायतों को देखते हुए भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि इस क्षेत्र में लगाया गया मोबाइल नेटवर्किंग टॉवर ही लॉकडाउन है यानी की जिस दुकान पर कंपनी की ओर से टॉवर लगाया गया है, उसके संचालक ने बैंक से लोन लिया था। लोन की अदायगी नहीं होने पर बैंक ने दुकान को सील कर दिया है। दुकान सील होने से टॉवर भी बैंक के अधीन हो गया है। बीएसएनएल के अफसर दुकान सील होने का हवाला देकर नेटवर्क की समस्या दूर करने और कोई ऑप्शन ही नहीं दे पाएं हैं।
सांसद तक शिकायत
नेटवर्क समस्या के कारण दूसरे का मोबाइल लेकर बात करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि स्कूल से बच्चों के होमवर्क संबंधित ऑनलाइन डेटा भी चेक नहीं कर पा रहे हैं। सावन ने बताया कि नेटवर्क की समस्या को लेकर सांसद और पूर्व सांसद तक शिकायत की गई है पर कोई समाधान नहीं निकाला है।
दूसरी व्यवस्था करे प्रबंधन
उपभोक्ता लाला यादव, नरेन्द्र यादव, दीपक सिरलारे ने बताया कि नेटवर्क की समस्या को लेकर बीएसएनएल के दफ्तर तक संपर्क कर चुके हैं। अफसरों को दूसरा विकल्प देने कह रहे हैं पर कोई रास्ता नहीं निकाल रहे। जबकि लॉकडाउन में लोगों के संपर्क में रहने मोबाइल ही एक सहारा है।
बैंक से मांग रहे अनुमति
उपभोक्ताओं का कहना है कि समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो बीएसएलएल के दफ्तर का घेराव करेंगे। तुलसीपुर का टॉवर बंद होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। इधर बीएसएनएल के डिवीजन इंचार्ज अकरम का कहना है कि बैंक प्रबंधन से संपर्क किया गया है। टावर मेंटेनेंस के लिए अनुमति मांग चुके हैं। इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3atTLNk
via
Comments
Post a Comment