Skip to main content

आईआरसीटीसी की ट्रेनों की बुकिंग रद्द रेलवे की गाड़ियों में हो रही हैं टिकटें


21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, इसके बाद ट्रेनें चलेंगी या नहीं इस पर अभी कोई फैसला रेलवे बोर्ड ने नहीं लिया है लेकिन आईआरसीटीसी की ऑनलाइन ई रेल टिकट सेवा जारी है और 15 अप्रैल के बाद की तारीखों की टिकटें बुक की जा रही हैं। मंगलवार को अचानक यह अफवाह फैली की आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक की सारी टिकटें रद्द कर दी हैं ऐसे में आम लोगों के बीच कशमकश की स्थिति पैदा हो गई। यात्री ट्रेनों का परिचालन अभी तय नहीं है लेकिन लाक डाउन की तारीख के मद्देनजर आईआरसीटीसी ने 15 अप्रैल के बाद की तारीख पर रेल टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन जारी रखी है ऐसे में लोगों को यह उम्मीद है कि ट्रेनें 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे लेकिन इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है अधिकारी स्तर पर जो चर्चाएं चल रही हैं उसके मुताबिक हर जोन की कुछ ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी जा सकती है फिलहाल यह भी तय नहीं है स्थानीय रेलवे के अफसर इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं दूसरी तरफ आईआरसीटीसी ने अपनी स्वयं की दो तेजस एक्सप्रेस वह महाकाल एक्सप्रेस के टिकटों की बुकिंग 30 अप्रैल तक रद्द कर दी है। इससे लोगों में यह अफवाह फैल गई कि आईआरसीटीसी ने सभी ट्रेनों की बुकिंग 30 अप्रैल तक कैंसिल कर दी है जिन जिन लोगों ने 15 अप्रैल के बाद सफर करने के लिए रिजर्वेशन करा रखा है वे सभी कशमकश में पड़ गए हैं।

आईआरसीटीसी ने अपनी
ट्रेनों की बुकिंग रद्द की



सिद्धार्थ सिंह, पीआरओ आईआरसीटीसी

ट्रेन परिचालन को लेकर अफवाह से लोग परेशान



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aTJvPc
via

Comments