कोरोना वायरस को रोकने पूरे देश में लॉकडाउन है। यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूलों और कोचिंग की छुट्टी हो गई है। ऐसे में यूजीसी, एमएचआरडी, सीबीएससी सहित अन्य शासकीय संस्थाओं द्वारा यूनिवर्सिटी, कॉलेजों को छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने निर्देश दिए जा रहे हैं।
छात्रों को पढ़ाई करने यूजीसी और एमएचआरडी द्वारा लिंक दिए गए हैं। कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज छात्रों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की एक मात्र गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि इस यूनिवर्सिटी के शिक्षक करोड़ों रुपए के रिसर्च कर रहे हैं। तमाम अंतरराष्ट्रीय सेमिनार यहां हो रहे हैं। यहां के शिक्षक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में जाते रहे हैं, लेकिन वे छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा नहीं दे रहे हैं। छात्रों द्वारा शिक्षकों को कई बार फोन करने पर शिक्षक उन्हें केवल पीडीएफ फार्मेट में उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में गणित, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, बीई के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ाई कराने मांग की है। छात्रों की मांग पर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता, कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार उन्हें अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में छात्र परेशान हैं, क्योंकि अकादमिक कैलेंडर से पीछे हैं। जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा, यूनिवर्सिटी परीक्षा लेना शुरू कर देगी। ऐसे में छात्रों को अपना रिजल्ट खराब होने का अंदेशा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xbTi4H
via
Comments
Post a Comment