Skip to main content

नक्सलियों ने किरंदुल में जेसीबी समेत दो हाईवा को आग लगाई

आंध्र-ओडिशा बार्डर पर युद्धविराम की चर्चाओं के बीच गुरुवार की शाम नक्सलियों ने किरंदुल शहर से लगे स्क्रीनिंग प्लांट-3 के निर्माण में लगी तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिन वाहनों को नक्सलियों ने जलाया है उसमें एक जेसीबी मशीन और दो हाईवा हैं। ये सभी वाहन हैदराबाद की सीएमआर कंपनी के बताए जा रहे हैं।

नक्सलियों ने इस वारदात को शाम करीब साढ़े 7 से 8 बजे के बीच अंजाम दिया है। नक्सलियों ने लगभग 6 माह पहले भी यहां उत्पात मचाते हुए यहां करीब आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। समाचार लिखे जाने तक वारदात की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalites set fire to two highways including JCB in Kirandul


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RXyNzV
via

Comments