Skip to main content

पीथमपुर से बड़ी संख्या में आ रहे थे मजदूर, सभी की जांच करवाई गई

जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन चौराहों पर लोगों से लाॅकडाउन का पालन करवा रहा है किंतु 40 से 50 व्यक्ति एक वाहन में होने पर भी वाहन मालिक के खिलाफ किसी प्रकार की सख्ती नहीं की जा रही है। गुरुवार रात 9 बजे पीथमपुर व सागौर क्षेत्र से एक मिनी ट्रक क्र. (एमपी 09 जीई 8183) में 40 से 50 मजदूर तिरला विकासखंड के ग्राम बोरी जा रहे थे।
तिरला पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पर खड़ा करवाया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टर को सूचना नहीं देने पर 2 घंटे तक थाना परिसर में ही मिनी ट्रक खड़ा रहा। बाद में पुलिस ने सभी काे रवाना कर दिया। शुक्रवार सुबह सरपंच पति की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम बोरी पहुंच कर सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस होने पर भी वाहन 50 किमी दूर पहुंचने पर सवाल खड़े हाे रहे हैं। तिरला बीएमअाे अशाेक कुमार पटेल ने बताया सुबह थाने से फोन आया था कि पीथमपुर- सागौर क्षेत्र से ग्राम बोरी में कुछ मजदूर आए हैं। टीम के साथ ग्राम में जाकर उनका परीक्षण किया। एसअाई ब्रजेशसिंह ताेमर ने बताया किसान खुद के वाहन से 40 मजदूरों को छोड़ने आया था। वाहन से मजदूर अपने ग्राम बोरी जा रहे थे। बाद में थाने पर बोरी के सरपंच भी आ गए थे। जिस वाहन से मजदूर आए थे। उसी वाहन से मजदूरों को उनके ग्राम में छुड़वा दिया था। स्वास्थ्य विभाग को खबर कर दी गई थी। सुबह ग्राम में जाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Workers were coming in large numbers from Pithampur, all were investigated


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROKZCV
via

Comments