दिल्ली में नेताओं के बीच पीपीई को लेकर सियासत की गई। इस बीच सीआरपीएफ कैंप में जवान पीपीई बनाने में जुटे हैं। देश में पीपीई किट की कमी को देखते हुए सीआरपीएफ की ओर से यह सराहनीय योगदान है। एक अधिकारी ने बताया कि हर दिन करीब 300 से 400 पीपीई किट और हजारों की संख्या में मास्क तैयार हो रहे हैं। अभी तक करीब 3 हजार पीपीई किट बनाई जा चुकी हैं।
जानिए...क्या होता है पीपीई और क्यों जरूरी है
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट विशेष तरीके से डिजाइन होता है, जो किसी भी गंभीर बीमारी या फिर सर्जरी के इलाज के समय पहनने में प्रयोग में लाया जाता है। इसकी जरूरत कई स्थितियों में होती है, जैसे केमिकल रेडियोलॉजिकल, फिजिकल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इन्फेक्शन आदि से रक्षा करने में यह सहायता करता है। यह इंसान के आंख, कान, त्वचा, हाथ, पैर, सिर और पूरे शरीर को बचाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZt7N7
via
Comments
Post a Comment