लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए मेयर देवेंद्र यादव ने शनिवार को शहर के सभी ब्रांड एंबेस्डरों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान देवेंद्र ने कहा, सीएम भूपेश बघेल द्वारा शुरू किए गए डोनेशन ऑन विल्स के तहत सभी को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सहयोग करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ कि कहा कि कोई भी लॉकडाउन में घर से बाहर न निकले। इस दौरान एंबेस्डरों ने शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
साथ ही कहा कि पूरा शहर दो बार सैनिटाइज हो चुका है। स्वच्छता ब्रांडरो से मेयर देवेंद्र यादव ने कहा कि 72 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग एकदम से घर से बाहर न निकले। इसका विशेष ध्यान रखे। पूर्ण लॉकडाउन खत्म होते ही सब लोग एकदम से एक साथ घर से बाहर निकलेंगे तो व्यवस्था खराब हिगी। एम्बेसडर संजय रूंगटा ने कहा कि सभी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षकों शैक्षणिक संस्थान शुरू किया जाए। सभी शैक्षणिक संस्था बंद है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आंशिक छूट दी जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bl4H0V
via
Comments
Post a Comment