Skip to main content

भूख से कुत्तों की मौत ने झकझोर दिया, अब मवेशियों को बांट रहे रोटी और चारा, इनका इलाज भी करा रहे

लॉकडाउन के बीच इंसान ही नहीं बल्कि आवारा जानवर भी खासे प्रभावित हो रहे हैं। लोग लॉकडाउन का पालन करने घरों तक सिमट गए हैं। इसलिए आवारा मवेशी और कुत्ते भूख-प्यासे हैं। हालांकि शहर के कुछ लोग मानवता को जिंदा रखते हुए ऐसे मूक जानवरों की मदद के लिए भी सामने आ रहे हैं। शहर के जागरूक युवाओं ने तो आवारा जानवरों की भूख मिटाने और उनका इलाज कराने का जिम्मा उठाया है। स्मार्ट वेलफेयर नाम से क्लब का गठन कर निरंतर सेवा की मिसाल बने हुए हैं।
वर्धमान नगर निवासी श्रेयांस सिंगी, अमन जायसवाल, ज्ञानेश गुप्ता, रिजवान बड़गुजर, हर्ष तन्ना, उत्सव अग्रवाल, विक्की भट्‌ट और जय शर्मा क्लब के मेंबर हैं। ये युवा सामान्य दिनों में अपने व्यवसाय में व्यस्त रहते हैं पर इन दिनों सेवा के क्षेत्र में समय दे रहे हैं। रोज शाम को ये रोटी, टाेस्ट सहित हरा चारा लेकर उन जगहों पर पहुंच जाते हैं जहां पर आवारा मवेशी और कुत्ते बैठे रहते हैं।
इसलिए बनाई गई टीम
श्रेयांस ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद घर तक सीमित थे। इस बीच एक दिन तीन-चार दोस्त म्यूनिसिपल स्कूल और जयस्तंभ चौक के पास तीन कुत्ते मृत अवस्था में पड़े थे। मृत कुत्तों को देखकर ही पता चल गया कि ये भूखे थे। यह देखकर सभी दोस्त दुखी हुए। लगा कि ऐसे में तो आवारा जानवर नहीं बच पाएंगे। इसलिए दोस्तों ने मिलकर सेवा का कार्य शुरू करने की ठानी। अपने खर्च पर ही सामान भी जुटा रहे हैं।
रोज 400 रोटी की खपत
पुलिस प्रशासन की भी इसमें मदद मिल रही है। रोज 300 से 400 रोटियां तैयार करते हैं। टोस्ट और हरा चारा लेकर टीम निकल पड़ती है, शहर में जहां पर भी आवारा जानवर दिखाई देते हैं, वहां चारा डाल देते हैं। श्रेयांस ने बताया कि दो दिन पहले ही हाईवे किनारे एक गाय बीमार होकर पड़ी थी। हालत देखकर तत्काल वेटरनरी डॉक्टर को बुलाया और इलाज कराया। बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर भी इसमें मदद कर रहे हैं।
जरूरतमंदों की भी मदद
क्लब के सदस्यों ने बताया कि आवारा मवेशियों को चारा देने के साथ ही उन परिवारों की भी मदद कर रहे हैं, जिनके पास राशन की दिक्कत है। अगर कोई आवारा मवेशी बीमार हैं तो मोबाइल नंबर 9340167034, 7828176777, 8103838999 में संपर्क कर सकते हैं। लगातार 20 दिनों से युवाओं की यह टीम सक्रिय है। बताया कि लॉकडाउन हटने के बाद भी सेवा का यह क्रम चलता रहेगा। ताकि मवेशी सुरक्षित रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Death of dogs from hunger shakes, now distributing bread and fodder to cattle, also treating them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RQhSPH
via

Comments