Skip to main content

अंचल में हजार से ज्यादा शादियां टाली गईं, बलौदाबाजार नगर के मैरिज गार्डनों में पसरी वीरानी

चीन के वुहान से चला कोरोना वायरस सिर्फ जिंदगियां नहीं निगल रहा, बल्कि वह भारत सहित समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की राह में भी रोड़ा बना है। कोरोना से जंग जीतने के लिए जरूरी है कि भीड़ एकत्र न हो। विवाह समारोहों में भीड़ से बचा नहीं जा सकता, इसलिए पूरे शहर में केवल मार्च व अप्रैल में होने वाले एक हजार से अधिक विवाह समारोह स्थगित कर दिए गए हैं। शादियों से जुड़े कई धंधे भी चौपट हो गए हैं।
नगर भवन, विप्र वाटिका, मारूति इन, गौरव प्राइड, संत कंवरराम उद्यान, ज्ञान गंगा स्कूल के मैरिज ग्राउंड सूने पड़े हैं। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठान, गाड़ियों, बैंड बाजा, मैरिज हॉल व कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को जबरदस्त झटका लगा है। अब कुछ मई-जून तो ज्यादातर लोग नवंबर-दिसंबर में तिथि तय करने पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि नवंबर-दिसंबर में भी विवाह की तिथियां कम ही हैं। पं.पुनेश्वर प्रसाद तिवारी, धर्माचार्य ने बताया कि यजमानों के सामने अनिश्चितता की स्थिति है। अप्रैल में आयोजित लगभग समस्त विवाह, तिलक, यज्ञोपवीत व मुंडन समारोह स्थगित कर दिए गए हैं। लोग अभी नई तिथि तय नहीं कर रहे हैं।
किसी को बारात की अनुमति नहीं : कलेक्टर

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा कि अभी तक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया है फिर भी बारात निकालने की किसी को अनुमति नहीं रहेगी। सभी प्रकार के कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

इनका धंधा चौपट हो गया

1. लाॅकडाउन के चलते मार्च में भवन की बुकिंग नहीं हुई है, लाॅकडाउन के बाद की स्थिति पर ही अब शादियों का कार्यक्रम निर्भर रहेगा। - अरविंद शुक्ला, अध्यक्ष, विप्र वाटिका

2. पूरा धंधा चौपट हो गया है। कोई दूसरा धंधा है नहीं, वर्ष में 4 माह की ही कमाई है। इस बार वह भी मारी गई। खर्च साल भर का है। - सोनू कन्नौजे, संचालक, सोनू-मोनू डीजे

3. मार्च-अप्रैल में हमारे यहां 15 बुकिंग थी। सभी निरस्त हो गई हैं। खर्च तो पहले जैसा ही है। आय बंद है। अब मई माह से ही उम्मीद है। - अशोक सोनी, संचालक, अशोक टेंट हाऊस

4. कुल 9 बुकिंग थीं, सभी निरस्त हो गई हैं। अनिश्चितता की स्थिति है। कर्मचारियों की पगार देनी है और कमाई कुछ हो नहीं पा रही है। - लक्ष्मी गुप्ता, कैटरर्स

5. इस बार 15 परिवारों में शादी करानी थी मगर सभी स्थगित हो गईं हैं। पिछले साल मार्च-अप्रैल में भी 15-20 शादियां करवाई थी। - पंडित पृथ्वी पाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than a thousand marriages were postponed in the zone, the marriages guards of Balodabazar Nagar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ySO1zx
via

Comments