वसंत विहार इलाके में एक विदेशी महिला ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया। वह बिना मॉस्क लगाए साइकिलिंग के लिए निकल गई, पुलिस ने उसे देख रोक लिया। उसे सरकारी आदेश के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन गलती मानने और वापस लौटने के बजाए यह महिला पुलिस से ही उलझ गई। यह महिला उरुग्वे की राजनयिक है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर सम्बंधित एम्बेसी को अवगत करवाया गया है।
विदेश मंत्रालय को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। शनिवार शाम वसंत विहार इलाके में साइकिल चलाते देख पुलिस ने इस विदेशी महिला को रोक लिया। साथ ही कहा कि वह मास्क लगाकर रखे। इस पर विदेशी महिला गलती मानने के बजाए पुलिस से ही उलझ गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस महिला के खिलाफ कारवाई करने की मांग करने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c8Ix1G
via
Comments
Post a Comment