खुद को युवती का प्रेमी बताकर युवक ने उसकी शादी तुड़वा दी। उसके पिता को भी धमकाया। कहा-वह उसकी बेटी को भगाकर ले जाएगा। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ग्रामीण खेती किसानी करता है। उनकी बेटी की शादी सीपत क्षेत्र के एक गांव में लगी थी। लॉकडाउन की वजह से शादी की तिथि आगे बढ़ गई थी। 4 अप्रैल की शाम को उसके होने वाले समधी का फोन आया और बताया कि उसके गांव का लुकेन्द्र उर्फ गोलू नाम का युवक अपने साथी राजबीर सूर्यवंशी के साथ आया था। इनमें से गोलू बोल रहा था कि वह उनकी होने वाली बहु से प्यार करता है और उससे शादी करेगा। वह शादी तोड़ने के लिए कहा। लड़की के पिता अपने घरवालों से चर्चा कर 6 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे अपने चाचा के साथ गोलू से बात किया। पूछा कि वह शादी क्यों तुड़वाना चाह रहा है। इतने में में गोलू और राजबीर दोनों से गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग जाने के लिए कहा। गोलू ने यह भी कहा कि वह उसकी बेटी को भगाकर ले जाएगा। इससे दोनों डर गए और वापस अपने घर आ गए। पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
पुलिस में केस दर्ज
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JQ3suC
via
Comments
Post a Comment