कुआकोंडा इलाके में दूसरे राज्यों से आने वाले ग्रामीण क्वारेंटाइन किए जाने के बाद अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बार-बार समझाइश देने के बाद ये सेंटर से बाहर आकर जहां बेखौफ गांव में घूम रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गांव में इन दिनों मनाए जाने वाले पंडुम त्योहार में भी शामिल हो रहे हैं। इसी तरह का नजारा सोमवार और मंगलवार को कुआकोंडा ब्लॉक के मड़ेंदा में देखने को मिला।
तेेलंगाना से लौटे 14 पुरुष और दो महिलाओं की सेहत की जांच करते हुए गांव की सीमा के बाहर क्वारेंटाइन किया गया था। डॉक्टर्स की समझाइश के बाद इन ग्रामीणों ने क्वारेंटाइन की अवधि को पूरा करने के बाद ही गांव के अंदर जाने की बात कही थी। ग्रामीणों की बात को मानते हुए स्वास्थ्य टीम ने इन सभी के हाथों में क्वारेंटाइन की सील लगाई थी लेकिन अगले दिन ही इन ग्रामीणों के हाथों से जहां क्वारेंटाइन की सील गायब मिली तो वहीं ये ग्रामीण बिना किसी खौफ के गांव के अंदर जहां घूमते हुए पाए गए। पंडुम त्योहार में भी शामिल हुए। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सर्दी-जुकाम नहीं है पूछा और घर में रहने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जांच डॉक्टर अंसारी ने की थी। हम बाहर रुकने तैयार थे पर नहीं सुनी।
गौरतलब है कि तेलंगाना से सोमवार को 103 दिन ग्रामीण कुआकोंडा के अरनपुरी की सीमा पर पहुंचे थे। ये सभी 5 दिन चलकर गांव पहुंचे थे। इनमें नहाड़ी के 41, बुरगुम के 20, गंजेनार के 17, पोटाली कुंजामपारा के 9, राउतपारा के 17 और मड़ेंदा के 16 ग्रामीण शामिल थे।
स्याही कम पड़ गई थी इसलिए हल्की सी लगाई
आरएमए डॉ अतीक अंसारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि क्वारेंटाइन किए जाने के दौरान स्याही कम पड़ गई थी। जिसके चलते लोगों को हल्की सी स्याही लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि मडेंदा के लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया था। जल्द गांव में जाकर उनको समझाइश दी जाएगी।
500 लोग हैं क्वारेंटाइन पर आश्रय केंद्र खाली
कोरोना संक्रमण के बीच इस समय दंतेवाड़ा जिले में जिला प्रशासन 500 लोगों को क्वारेंटाइन किया है। इन लोगों को रहने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए हर ब्लॉक में आश्रय केंद्र खाली पड़े हुए हैं। कुआकोंडा में भी दो आश्रय केंद्र बनाए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aznHHz
via
Comments
Post a Comment