तेलीबांधा में सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। लॉकडाउन की वजह से नगर निगम के करीब तीन करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर एक महीने से काम बंद था। मंगलवार को यहां भी काम की शुरूआत हो गई है। शहर में बाकी चल रहे कामों की तरह अब निर्माण एजेंसी को इसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत के अनुरूप काम करने पड़ेंगे। तेलीबांधा में पिछले साल दिसंबर के आसपास सौंदर्यीकरण के काम को शुरू किया गया था। जून तक इसे बनकर तैयारी होना था। नगर निगम के इस प्रोजेक्ट के प्लान के मुताबिक यहां ओपन थिएटर और फूड कोर्ट बनाया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी ने यहां स्मार्ट पार्किंग की योजना भी बनाई है। जिस पर तीन मई को लॉकडाउन हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। तेलीबांधा में सड़क पर लगने वाली नाइट चौपाटी भी भविष्य में सड़क पर दिखाई नहीं देगी। वहीं फूड कोर्ट में दुकानों के बीच भी काफी फासला रखा जाएगा।ताकि भीड़ भाड़ जैसी स्थिति यहां न हो सके। पुराने रायपुर में लोगों की आवाजाही के लिहाज से तेलीबांधा एक पसंदीदा स्पॉट रहा है। वीकेंड पर यहां काफी तादाद में लोग जमा होते हैं।
परंपरागत बस्तर आर्ट वर्क से सजेगा खाली स्पेस
सौंदर्यीकरण के कामों के तहत बस्तर आर्ट से लैंडस्केपिंग कर पूरे परिसर को नया लुक दिया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक मिलेगी। रायपुर में पर्यटन के लिए बाहर से आने वाले लोग भी तेलीबांधा जरूर आते हैं। इसके अलावा यहां पार्क में भी नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके तहत नए झूले और दिव्यांग बच्चों के लिए भी साजो सामान लगाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3arYnTV
via
Comments
Post a Comment