Skip to main content

रबी फसलों की कटाई में लगे किसान, साेशल डिस्टेंस का कर रहे पालन


अंडा | जिले में किसानों ने गेहूं के फसल की कटाई शुरू कर दी है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए किसान दूरी बनाकर फसल काट रहे। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में रबी फसलों की कटाई का समय हो चुका है। अब भी कटाई नहीं की जाती तो अनाज के दाने खेतों में ही गिर जाते। इसलिए जहां भी फसल तैयार है, किसान उसे काट कर हटा लें। अंडा समेत भरदा, कोनारी, अछोटी, चिंगरी व जिले के गांवों में कटाई की जा रही। पहले लॉकडाउन के कारण किसान घरों से निकलने में कतरा रहे थे। सुबह 8 बजे तक किसान खेतों में पहुंचकर फसल कटाई कर रहे थे। जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख ने बताया कि रबी फसल सरसों, चना खराब मौसम की वजह से पूरी तरह नष्ट हो चुका है। केवल गेंहूं की फसल सही तरह से हो पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xXJJX0
via

Comments