Skip to main content

बाहर फंसे कर्मियों को मिलेगा स्पेशल अवकाश


लॉकडाउन के दौरान हेड क्वार्टर से बाहर फंसे अफसर-कर्मियों को स्पेशल अवकाश मिलेगा। इसकी सूचना प्रबंधन को देनी होगी। ताकि उस अवधि का पूरा वेतन का भुगतान किया जा सके। दरअसल, आफिसर्स एसोसिएशन (ओए) ने 31 मार्च को इस संबंध में ईडी पीएंडए को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे कार्मिकों को विशेष अवकाश प्रदान किए जाने कहा था। इस पर सोमवार को प्रबंधन को ओर से स्पष्ट किया गया कि इस स्थिति में कार्मिकों को स्पेशल अवकाश तो दिया ही जा रहा है। साथ ही जो कार्मिक क्वॉरिंटाइन की स्थिति में, खुद प्रदेश से बाहर से लौटे हो या परिवार का कोई सदस्य बाहर से आया हो तो ऐसी स्थिति में हो क्वारिंटाइन के लिए स्पेशल अवकाश दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JLY1gc
via

Comments