रविवार को शहर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने परशुराम जयंती को लॉकडाउन के दायरे में मनाया। हर साल इस जयंती पर शहर मेंपरशुराम की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाती थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने शोभायात्रा के आयोजन ना होने से बचे हुए फंड को गरीबों को दान करने में लगा दिया।
उक्त फंड से समाज ने जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने के लिए सामान खरीद कर दिया। जिसे अनाज बैंक के माध्यम से बंटवाने अफसरों को सौंपा गया। समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि आज अक्षय तृतीया भी है। इस दिन दान क्षय नहीं होता इसलिए परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया दोनों को हमने साथ मनाते हुए आयोजन ना होने के कारण बचे हुए पैसे से जरूरतमंद के लिए सामग्री खरीदी।
चौक पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई पूजा: शहर के वार्ड 16 गंगा सागर तालाब के पास स्थित परशुराम चौक पर सुबह पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा सहित समाज के अन्य प्रमुख लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर पूजा की। इस दौरान प्रकाश उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, विकी पांडे, धीरज उपाध्याय, राजू तोप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
लॉकडाउन: शाम को 11 दीये जलाकर की प्रार्थना
कोरोना के चलते लॉकडाउन कायम है। ऐसे में ब्राह्मण समाज ने अपने इष्ट की आराधना को घर बैठे ही पूरा किया। सुबह घरों में ही हवन पूजन हुआ तो शाम को 7 बजे घर के आंगन में पूजा स्थल पर 11 दीपक जलाकर समाज के लोगों ने जल्द ही कोरोना से मुक्त होने की प्रार्थना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bJp9sC
via
Comments
Post a Comment