कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ड्रोन से हाइपो सोडियम क्लोराइड की कृत्रिम बारिश करवा रहा है नोएडा अथॉरिटी
कोरोना वायरस (कोविड19) के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है। शहर में ड्रोन के जरिए हाइपो सोडियम क्लोराइड की कृत्रिम बारिश कराएगा। योजना के तहत प्राधिकरण ने 12500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक ड्रोन किराए पर लिया है, जो तीन दिनों तक प्रशासन की ओर से चिह्नित हॉट स्पॉट के क्षेत्र में सेनिटाइजेशन का काम करेगा। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो प्राधिकरण की ओर से पूरे शहर में सेनिटाइजेशन के लिए चार ड्रोन की खरीदारी या सीएसआर के तहत हासिल कर सकता है।
इस योजना की शुरूआत प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को उन एपिक सेंटरों व कलस्टरों में ड्रोन के जरिए सेनिटाइजेशन कर दी है। जिन्हें प्रशासन की ओर से बुधवार को चिह्नित किया गया है। आज दोपहर दो बजे सेक्टर-8 की झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में ड्रोन से सेनिटाइजेशन कराया गया। इसके बाद सेक्टर-9, 10 को छिड़काव में शामिल किया।
यहां सबसे ज्यादा मिले हैं कोरोना संदिग्ध
ये वह क्षेत्र है, जहां अब तक सबसे अधिक संदिग्ध कोरोना संक्रमण के लोग मिले हैं। दो दिन पहले ही इन्हीं झुग्गियों से 200 लोगों को कोराेना संदिग्ध मान क्वारेंटाइन किया था। अथॉरिटी ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि ड्रोन 20 मीटर की ऊंचाई पर उड़ाया गया।
ड्रोन के साथ 5 लीटर का सेनिटाइजेशन बॉक्स
ड्रोन के साथ पांच लीटर का सेनिटाइजेशन बॉक्स भी शामिल रहा। जिसमें हाइपो सोडियम क्लोराइड भरा हुआ था। इससे करीब 25 मिनट में तीन किलोमीटर का एरिया कवर किया गया।। ड्रोन से छिड़काव का मकसद सड़कों और बिल्डिंगों को सेनिटाइज करना है।
750 पार्क और 350 ग्रीन बेल्ट आज से होगी सेनिटाइज
लॉकडाउन के बाद से सभी पार्को को बंद कर दिया गया है, लेकिन अब उन पार्को को सेनिटाइज करने का काम शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है। इसके साथ में शहर की सभी ग्रीन बेल्ट को सेनिटाइज किया जाएगा। इसमें 750 पार्क और 350 ग्रीन बेल्ट शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JWUqMs
via
Comments
Post a Comment