Skip to main content

दिव्यांग की किडनी फेल, डायलिसिस के लिए मांगी आर्थिक मदद

वार्ड क्रमांक 13 निवासी विष्णु कश्यप 23 वर्ष का दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण विष्णु का डायलिसिस नहीं हो पा रहा है। उसका परिवार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहा है। विष्णु को 14 फरवरी को हल्का बुखार था जिसके बाद उसका इलाज स्थानीय निजी चिकित्सक ने किया। इस दौरान दवाइयां दी गईं और तीन इंजेक्शन लगाए गए। जिसके बाद विष्णु की स्थिति एकाएक बिगड़ने लगी। तो तत्काल मिशन अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि जो प्रारंभिक इलाज चला उसमें ज्यादा डोज का दवाई देने से ऐसा हुआ। मिशन अस्पताल में चार दिन इलाज चलने के बाद रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद विष्णु को डीकेएस अस्पताल रायपुर भर्ती किया गया। वहां डॉक्टरों ने किडनी में इन्फेक्शन होना बताया है। वहीं 15 दिन की दवाई दी। दवाई लेने के बाद विष्णु की स्थिति अच्छी होने लगी थी। डॉक्टरों ने दवाई को 3 माह तक लगातार खाने को कहा था। वह 15 दिन तक बिना दवा खाए ही रहा। जिससे उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी तो नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की मदद से रायपुर डीकेएस हॉस्पिटल में भेजा गया है। जहां डॉक्टरों ने दोनों किडनी फेल होने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3BCAD
via

Comments