लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को भूखा नहीं सोने देने की मुहिम बिना रूके चल रही। ट्विनसिटी में समाज, संस्थाओं के साथ ही लोग व्यक्तिगत रूप से पूरे जोश के साथ रोजी, मजदूरी करने वाले, बेघर व गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते चले जा रहे।
बीते तीन दिनों से ऐसे ही जनसेवकों का हौसला बढ़ाने सांसद विजय बघेल ने भी पहल की। वे रोज उनका हौसला बढ़ाने पहुंच रहे। मंगलवार को भिलाई चैंबर कार्यालय भी पहुंचे, जहां टीम ने उन्हें सेवा कार्यों की जानकारी दी। बताया कि भिलाई चैंबर की ओर से बीते 8 दिनों में जरूरतमंद लोगों तक करीब 1 हजार राशन के पैकेट बांटा जा चुका है। इस पर सांसद ने कहा कि जब भी व्यापारियों के हित की बात हो या कोई भी विपदा का समय हो या समाज में कोई सेवा कार्य हो, भिलाई चैंबर हमेशा आगे रहता है। युवा चैंबर अध्यक्ष अजय भसीन व प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने बताया कि भिलाई टीम की सेवा निरंतर जारी है। आगे भी अन्नदान व नगद दान करते हुए चैंबर की मुहिम जारी रहेगी। सेवा कार्य में सुधाकर शुक्ला, अक्षय गुप्ता, अभिषेक, आदित्य शुक्ला, शंकर सचदेव, सरमद इमाम, राजकुमार जायसवाल, राहुल चेलानी, रवि बक्तानि, संजय कुकरेजा आदि जुटे हैं। लगातार लोगों की मदद करने का दौर आगे भी जारी रहेगा।
हिंदु जागरण मंच ने बांटा जरूरतमंदों को राशन
भिलाई। हिंदू जागरण मंच भिलाई-3 के द्वारा जरूरतमंदों को राशन बांटा जा रहा है। वरुण यादव जिला उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच, तेजेश्वर कांशरी, अखिल वर्मा, अमित दुर्गेश आदि सेवा कर रहे हैं।
कायाकल्प समिति ने नपं को दान किया राशन
पाटन|कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति ने नगर पंचायत में 100 किलो चावल, 30 किलो आलू और 1100 रुपए राहत कोष में जमा कराया। वेदनारायण वर्मा, महेन्द्र, योगेश्वर आदि मौजूद रहे।
घासीदास सेवा समिति ने 173 परिवारों को बांटा राशन
गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर-6 के अध्यक्ष संत कुमार केशकर के मार्गदर्शन में जरूरतमंद परिवारों को राशन का सामान बांटा। जवाहर लाल कौशल, जीपी भास्कर, गजेंद्र साय, राजेन्द्र आदि शामिल हैं।
जनशक्ति सेना ने लोगों को बांटी निशुल्क सब्जियां
छत्तीसगढ़ जनशक्ति सेना के सदस्यों ने दुर्ग के वार्ड 58 आईएचएसडीपी कॉलोनी व तितुरडीह में जरूरतमंद लोगों को सब्जियों का वितरण किया। इस पुनीत कार्य में संगठन के उदय शंकर त्रिपाठी, प्रबीर मोहन, पिंटू, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
पार्षद ने कोरोना के योद्धाओं का किया
निगम कोरोना युद्धवीर सफाई कर्मी भी शामिल हैं, जो रोजाना लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा करते हैं। ब्लाक कांग्रेस -5 की अध्यक्ष व पार्षद सुभद्रा सिंह ने इन सफाई कर्मियों का सम्मान किया हौसले को सलाम किया।
सिख समाज के युवा रोज बांट रहे 800 पैकेट भोजन
हाउसिंग बोर्ड सिख समाज के युवा 8 दिनों से स्वस्फूर्त होकर अपनी पॉकेटमनी की बचत से सूखी सामग्री लेकर केटरर्स द्वारा भोजन तैयार करवा रहे। 350 पैकेट भोजन से सेवा शुरू कर वर्तमान में 800 पैकेट तक भोजन तैयार कर जरूरतमंद लोगों को बांटा जा रहा। इस सेवा कार्य में स्वरूप सिंग, दलजीत सिंग, बलविंदर सिंग, रवजीत सिंग, दमनज्योत सिंग, सुखप्रीत सिंग, दविंदर पाल सिंग, दरविंदर सिंह, साहेबप्रीत सिंग, अनिल थारवानी आदि जुड़े हुए हैं।
प्रबुद्ध नागरिक मंच ने जरूरतमंदों के लिए अनाज
समाजसेवी संस्था प्रबुद्ध नागरिक मंच द्वारा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने नगर निगम के माध्यम से अनाज की बोरियां भेंट की गई। अध्यक्ष पवन केसवानी, स्वयंसेवक नवीन वरंदानी, अशोक दलवानी, बंटी, संतोष चांदवानी, राहुल शर्मा आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पदाधिकारियों ने मेयर को सौंपा राशन का सामान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव गुरमीत हनी सिंग व सदस्यों ने 5 बोरी चावल, 5 बोरी आटा और 1 बोरी नमक जरूरतमंदों की मदद के लिए विधायक देवेंद्र यादव को सौंपा। एकांश बंछोर भी मौजूद रहे।
झुग्गी बस्तियों में पहुंचाई राशन व सब्जी
गुरु सिंघ सभा रोज तैयार कर रहा लंगर
जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 4 के तत्वावधान में समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बीते 3 दिनों से गरीब बस्तियों में खाद्यान्न, सब्जी व मास्क का वितरण किया गया। महासचिव सत्यवान नायक, संयुक्त सचिव बसंत प्रधान के सहयोग, कोषाध्यक्ष डी त्रिनाथ, वृंदावन स्वाईं, सीमांचल बेहरा के समन्वय में सेवा कार्य जारी है। इसमें समाजसेवी अशोक साहू, रमेश माणे, उमेश पिल्लै ने भी सहयोग दिया। जरूरतमंदों को पहले दिन राशन, दूसरे दिन सब्जी और तीसरे दिन मास्क बांटा गया। करीब 500 परिवारों को मदद पहुंचाई गई।
गुरुद्वारा गुरु सिंग सभा दुर्ग व सिख समाज द्वारा बेसहारा लोगों के लिए लगातार 10 दिन से लंगर तैयार किया जा रहा है। सभा के अरविंदर सिंघ खुराना, परमजीत सिंघ, रघुवीर सिंघ, महेन्द्र सिंघ भुईं, सूखा गिल, बनता सिंघ ने बताया कि जब तक महामारी है, गुरुद्वारा साहिब इसी तरह पैकेट्स बनाकर जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा। दुर्ग, भिलाई जहां भी जरूरत हो सेवादार उन तक लगातार पहुंच रहे हैं। केवल सिंघ, बचन सिंघ, हरविंदर सिंघ, सुरिंदर सिंघ कबरवाल, मोनिंदर सिंघ आदि सेवा दे रहे।
भिलाई चैंबर कार्यालय पहुंचे सांसद विजय बघेल सदस्यों से मिले।
भिलाई बंगाली समाज ने बांटे सब्जी के 140 पैकेट
बंगाली समाज ने रिसाली निगम के श्रमिक बस्ती पुरैना के स्टोर पारा, बजरंग चौक, डूम चौक, गौरव चौक, जागृति चौक, चांदनी चौक पर 140 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सब्जी का वितरण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34jhxtP
via
Comments
Post a Comment