एक ही दिन में 10 काेराेना पाॅजिटिव मरीज बढ़ने के बाद दाे दिन पूर्व ऑरेंज जाेन में रहा धार जिला अब रेड जाेन में शामिल हाे गया है। रविवार काे तीन संक्रमित बढ़ने के साथ अब जिले में 23 कोरोना संक्रमित हाे गए है। 20 अप्रैल से मिल रही रियायत का फायदा इस समय जिले काे नहीं मिलेगा। हालांकि केंद्र सरकार ने जो रियायतें जारी की है उनमें छूट से ज्यादा पाबंदियों का दबदबा है। खासकर जिले में इससे बहुत ज्यादा बदलाव दिखने की संभावना कम ही है। धार में कर्फ्यू के पहले दिन लाेग घराें से बाहर नहीं निकले। सड़काें पर सन्नाटा रहा।
कुक्षी में संक्रमित मिलने से प्रशासन अलर्ट, रात में निकाला फ्लैग मार्च
मनावर| कुक्षी में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मनावर में प्रशासन अलर्ट हो गया। मनावर काे काेराेना के दंश से बचाने के लिए शनिवार रात 9 बजे एसडीओपी करण सिंह रावत के मार्गदर्शन में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। सभी को हिदायत दी कि घर से बाहर नहीं निकले। सब्जी, फल की दुकानों को भी नहीं लगने दिया। नगर के प्रत्येक चौराहों पर सख्ती से लाॅकडाउन का पालन कराया गया। क्वारेंटाइन सेंटर में कलवानी से लाए गए संदिग्ध परिवार को रखा गया है। जहां उनकी देखभाल की जा रही है। नगर के विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी की गई है ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति नगर में प्रवेश नहीं कर सके। टीआई एमपी वर्मा, तहसीलदार सीएस धारवे अमले के साथ तैनात रहे। इधर 12 अप्रैल को विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के शासकीय आवास पर अफवाह के चलते लगी भीड़ को लेकर एक न्यूज चैनल द्वारा खबर चलाई थी। इसको लेकर विधायक अलावा ने रेस्ट हाउस पर पत्रकारवार्ता कर खबर को फर्जी बताते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जांच की मांग की थी। न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने भी कलेक्टर के नाम आवेदन एसडीएम को देकर मजिस्ट्रियल जांच करने की मांग की है।
डायल 100 ने सूचना पर परिवार काे कराया भाेजन
घाटाबिल्लौद| लॉकडाउन में डाॅक्टराें के साथ पुलिस भी दिन रात मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। डायल 100 भी बेसहारा और जरूरतमंदाें की मदद कर भाेजन की व्यवस्था कर रही। सूचना पर घाटाबिल्लौद व लेबड़ में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। पानखेड़ी व लेबड़ के असहाय लोगों की सूचना पर घर जाकर जानकारी ली। खाने-पीने की सामग्री नहीं मिलने पर भोजन मंगवा कर बांटा। आरक्षक अब्दुल्लाह खान, आरक्षक रमेश मीणा, ड्राइवर विक्रम सोलंकी, ड्राइवर रवि ठाकुर, ड्राइवर संजय राठौर दिन-रात ड्यूटी कर जरूरतमंदों के घर जाकर भोजन देकर मदद की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KkwDGa
via
Comments
Post a Comment