Skip to main content

घूमते पकड़ाया तो हट्‌टा कट्‌टा व्यापारी बोला; इंजेक्शन लगवाने जा रहा हूं सर

सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई करने और शहर की स्थिति भांपने के लिए गुरुवार को कलेक्टर और एसपी निकल पड़े। दोनों अफसरों ने केवड़ाबाड़ी और सत्ती गुड़ी चौक पर सघन चेकिंग करवाई। वाहनों में फर्जी मेडिकल सप्लाई और आवश्यक सेवाओं के पास लगा कर घूम रहे 50 लोगों पर कार्रवाई करते हुए पास जब्त किए। कुछ वाहनों पर काली फिल्म लगी देख अफसरों का पारा हाई हुआ और शीशे से फिल्म हटवाकर चालान की कार्रवाई की।
कलेक्टर यशवंत कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह ने बाजार से लेकर सड़कों की हकीकत जांचने के लिए निकल पड़े। बाजार में खरीद करने पहुंचे लोगों को खरीद कर सीधे घर जाने और बेवजह न निकलने की नसीहत देते हुए दोनों अफसर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। कोतरा रोड, स्टेशन रोड से आने वाले वाहनों में कई वाहनों में मेडिकल सप्लाई, ऑन ड्यूटी गवर्नमेंट सर्विस, कोविड-19 सेवा जैसे पास चस्पा मिले। कुछ लोग बिना पास के दफ्तरों में जाने की बात कही। संबंधित विभागों की सही जानकारी न देने और पास फर्जी दिखने पर एएसपी अभिषेक वर्मा ने सभी के पास निकाल कर जब्त किए है। घंटों चली चेकिंग के दौरान बेवजह फर्जी तरह से घूमने वाले 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

फर्जी पास लेकर घूमते मिले, शीशों से ब्लैक स्क्रीन हटवाईं

लग्जरी कार में शीशों पर काली फिल्म चढ़ा कर घूम रहे लोगों पर एसपी संतोष कुमार सिंह नाराज दिखे। एसपी ने ऐसे वाहनों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। लग्जरी कार में काली फिल्म के साथ घूम रहे ऊंची कदकाठी के व्यापारी ने गाड़ी रोकने पर पुलिस कर्मियों से रौब दिखाने की कोशिश की, लेकिन अफसरों के सामने उसकी नहीं चली। एसपी ने हिदायत देनी शुरू की तो उसने न्यूरोबियन इंजेक्शन लगवाने के लिए घर से बाहर निकलने की जानकारी दी। जबकि मौके पर ही कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वह एक दवा कारोबारी है।
बच्चों के साथ महिलाएं आईं थीं बाजार, कलेक्टर ने समझाया
बाजार में महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं कई परिवार की महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ सामान लेने के लिए निकली थी। सत्ती गुड़ी चौक पर चेकिंग के दौरान महिलाएं छोटे बच्चों के साथ तो युवतियां अपनी सहेलियों के साथ घूमती नजर आई। कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस तरह न घूमने की हिदायत दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When caught walking, Hutta Katta merchant said; Going to get injected sir


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3atp6j2
via

Comments