बिलासपुर | सोमवार को मेडिसिन विभाग के वार्ड 4 में सिकलसेल की बीमारी से पीड़ित मरीज गंभीर हालत में था उसे वार्ड में छोड़कर नर्स चली गई। उसने किसी को जिम्मेदारी भी नहीं दी थी। वहीं दूसरे शिफ्ट में जिस नर्स की ड्यूटी थी वह भी 8: 30 बजे यानि का आधा घंटे लेट से पहुंची। िसम्स में रमेश चंद्र का इलाज चल रहा है। वह सिकलसेल की बीमारी से पीड़ित हैं। सोमवार को नर्स जिनकी ड्यूटी रात 8 बजे खतम होनी थी वह आधा घंटा पहले ही चली गईं। तब वहां कोई दूसरी नर्स भी मौजूद नहीं थी। दूसरी नर्स देरी से आई। सिम्स अधीक्षक डॉ. पुनीत भारद्वाज का कहना था कि वार्ड में मरीजों को बिना किसी के जिम्मे किए ही चले जाना लापरवाही की श्रेणी में आता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vbz6Yw
via
Comments
Post a Comment