जिला प्रशासन के लॉकडाउन 2.0 की घोषणा के दूसरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घरों से निकलने के पहले लोग स्थानीय थाने से परमिशन लेने के लिए फोन लगा रहे थे। टीआई से फोन करके गवाही देने जाने और दवाई के लिए मेडिकल स्टोर जाने की अनुमति मिलने के बाद ही घरों से निकले।
आसपास से ग्रामीण लॉकडाउन से बेखबर सब्जी बेचने के लिए शहरी सीमा तक पहुंच गए थे। लेकिन सुबह 6 बजे से तैनात यातायात पुलिस ने सभी को लौटा दिया। वहीं पेट्रोल भराने पत्नी के साथ जा रहे युवक का चालान बनाया गया। दो दिनों में जिले में पिछले साल की तुलना में अपराध 72 प्रतिशत कम हो गया है।
इन दो दिनों में यातायात पुलिस ने करीब 159 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पावर हाउस ओवर ब्रिज पर प्रभात गश्त कर रही महिला थाना प्रभारी ने 13 युवकों को मॉर्निंग वाक करते हुए पकड़ लिया। टीआई ने ब्रिज पर ही सभी को पुशअप करने की सजा दे दी। युवकों को सजा पूरी होने के बाद समझाइश देकर घर भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bg1aAV
via
Comments
Post a Comment