Skip to main content

छोटे उद्योगों में काम शुरू एक महीने बाद फैक्ट्रियों की चिमनी से निकला धुआं

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बंद हुए छोटे उद्योगों में भी काम धीरे-धीरे शुरू होने लगा है। सोमवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कई छोटे उद्योग में कामकाज नियम शर्तों के साथ शुरू हो गया। करीब एक माह से यहां उद्योग बंद थे।
पशुचारा व कुछ और जरूरी व्यवसाय से जुड़ी फैक्ट्रियों में ही काम चल रहा था। लेकिन अधिकांश बंद थीं। फैक्ट्रियों की चिमनी से भी धुआं निकालना बंद हो गया था। अब प्रशासनिक अनुमति के बाद कई उद्योग संचालकों ने काम शुरू कर दिया। जब कि कुछ संचालकों को मजदूरों के आने का इंतजार है। काम शुरू होने से उद्योग संचालकों के लिए लिए मुश्किलें कुछ कम जरूर हुई है। हालांकि एक माह तक काम पूरी तरह से बंद होने से संचालकों को बढ़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। शासन से उद्योग बंद रहने के दौरान के बिजली बिल माफ करने सहित अन्य तरह के राहत की मांग की है।
उद्योगों ने किए कोरोना से बचाव के उपाय
प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने के साथ जरूरत के अनुसार सीमित कर्मचारियों से काम कराने के नियम शर्तों पर ही संचालन की अनुमति प्रदान दी है। जिन उद्योगों में काम शुरू हुआ है वहां संचालकों ने भी अपने-अपने संस्थानों में कोरोना से बचाव के लिए व्यवस्था की है। कर्मचारियों को मास्क दिए गए हैं। कुछ ने कार्य स्थल के पास सैनिटाइजेशन चेंबर भी बनाया है। आसपास सैनिटाइज करने के इंतजाम किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smoke came out of factories' chimney after a month of work in small industries


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bI8y8h
via

Comments