Skip to main content

फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में एनएचएआई का अधिकार, वहां पसरा नहीं लगा सकते: कलेक्टर

सब्जी पसरा लगाने को लेकर शहर में छिड़े विवाद के बीच कलेक्टर के आदेश के खिलाफ महापौर ने पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि फ्लाईओवर के नीचे अस्थाई पसरा लगाया जा सकता है। इसके लिए कलेक्टर फिर से विचार करें।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से को अस्थाई सब्जी बाजार बनाया गया था, लेकिन कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने यह आदेश जारी करते हुए इसे हटवा दिया कि उक्त जगह नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के आधिपत्य में आती है। कलेक्टर ने आदेश में तर्क दिया कि एनएचएआई की जगह का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे में सब्जी बाजार वार्डाें में ही लगाया जाए। जबकि अपने पत्र में महापौर हेमा देशमुख ने कलेक्टर को लिखा है कि इस जगह पर निगम कोई स्थाई निर्माण नहीं कर रही। संकट काल में अस्थाई तौर पर पूरे हिस्से को सब्जी बाजार लगाया जा सकता है।

पहले फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से को अस्थाई सब्जी बाजार बनाया गया था

पुनर्विचार करने की मांग
महापौर हेमा देशमुख ने कलेक्टर मौर्य को पत्र लिखकर आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में ही अस्थाई बाजार लगाने की अनुमति दी जाए। इससे सब्जी विक्रेताओं से लेकर आम लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी। महापौर ने लिखा है कि जनता भी यही चाहती है कि अस्थाई सब्जी बाजार यहीं लगाया जाए। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन बेहतर ढंग से हो सके।

प्रशासन की परेशानी बढ़ी
कलेक्टर ने संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए वार्डाें में ही पसरा लगाने का आदेश दिया है। इसका जमकर विरोध भी सब्जी विक्रेताओं ने किया था, जिसे तब एसपी जितेंद्र शुक्ला ने समझाइश दी। इधर वार्डाें में भी समस्या कम नहीं हो रही है। ज्यादातर वार्डाें में सब्जी विक्रेताओं के बैठने के लिए व्यवस्थित जगह भी नहीं है। धूप में ही पसरा लगाना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब सब्जी विक्रेताओं में तालपत्री वितरण की तैयारी की है।

जानिए निगम ने फ्लाईओवर को लेकर अब तक क्या किया

पािर्कंग : फ्लाईओवर के नीचे हिस्से को महावीर चौक से भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड और दूसरी दिशा में गुरुद्वारा चौक तक चार हिस्सों में बांटा गया। इसके बाद निगम ने 2018 में पािर्कंग के लिए इसकी टेंडर सूचना निकाली। जहां खासकर चारपहिया और मालवाहक खड़े होते हैं।

सौंदर्यीकरण : जिस हिस्से को कलेक्टर ने एनएचएआई का बताया है। उस पर सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए है। इस हिस्से को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया गया है। जहां घांस से लेकर कई पौधे भी लगाए गए हैं। इंटरलॉकिंग और वॉल पेटिंग का पूरा खर्च भी निगम ने ही किया है।

बिजली : गंदगी से पट रहे इस हिस्से में निगम की ओर से आकर्षक लाइटिंग की गई है। जिससे हिस्से में काफी सुधार आया। यहां रोजाना की सफाई निगम प्रशासन के द्वारा ही कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीसी रोड और दूसरे मरम्मत कार्य का खर्च भी निगम उठा रहा है।

बुधवार को भी हटाया गया
बुधवार को भी सब्जी विक्रेताओं ने फ्लाईओवर के नीचे पसरा लगाया था। लेकिन इसकी सूचना जैसे ही आयुक्त को मिली, उन्होंने अपनी टीम मौके पर भेजी। मौजूद पसरा वालों को वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान वाद-विवाद की भी स्थिति बनी। महापौर के आश्वासन के बाद सब्जी विक्रेता यहीं बैठने को अड़े हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NHAI's authority in the lower part of the flyover, there is no place for it: Collectors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VuhubT
via

Comments