कोरोना संक्रमण से बचने जिला प्रशासन बार-बार सोशल डिस्टेसिंग रखने अपील कर रहा है। कहीं भीड़ नहीं हो इसके लिए लॉकडाउन किया गया है। हकीकत यह है कि शहर से लेकर गांव तक इसका कई जगह पालन नहीं हो रहा है। खासकर साप्ताहिक बाजार, बैंक, एटीएम तथा महुआ शराब के ठिकानों पर। लोग एक-दूसरे के साथ खड़े होकर भीड़ का रूप ले रहे हैं। कहीं-कहीं तो इसका हिस्सा बनते पुलिस के जवान भी दिखे।
कांकेर में इन दिनों बाजार से ज्यादा बैंकों में भीड़ जुट रही है। बैंक प्रबंधकों ने कोरोना से बचने सैनिटाइजर से हाथ धोने से लेकर बैंक के अंदर सोशल डिस्टेसिंग रखने एक-एक मीटर दूरी में घेरे बनाए हैं। यह सब बैंक के अंदर है। स्टेट बंैंक में हाथ धोने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। कुछ बैंकों में ग्राहकों को या तो आने नहीं दिया जाता या फिर किसी एक को प्रवेश करने दिया जाता है, लेकिन बैंक के बाहर सोशल डिस्टेसिंग को ताक पर रख भीड़ जमा हो रही है। इतना ही नहीं एटीएम में भी एेसी ही स्थिति बनी हुई है। जबकि यहां आम दिनों में भी एक ही ग्राहक को एटीएम कक्ष में प्रवेश करना है। यहां एक साथ कई लोग घुस रहे हैं। एटीएम की गोपनीयता व सुरक्षा के साथ सोशल डिस्टेसिंग भी ताक पर है। इन एटीएम में आम नागरिकों के साथ पुलिस के जवान भी भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं।भानुप्रतापपुर टीआई शशिकला उइके ने कहा कि महुआ शराब के ठिकानों का पता लगाकर दबिश दी जाएगी साथ ही ऐसे स्थानों पर पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
साप्ताहिक बाजारों में नहीं रोकटोक
शहर से लेकर गांव तक बाजार में सोशल डिस्टेसिंग को लेकर एक जैसी स्थिति बनी हुई है। जिला मुख्यालय में रविवार व बुधवार को साप्ताहिक बाजार में लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते नहीं दिखे। एेसा ही हाल संगम, पखांजूर, बांदे, संबलपुर समेत अन्य साप्ताहिक बाजारों का है। रोकटोक करने व सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने कोई भी तैनात नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wqqkgZ
via
Comments
Post a Comment