सेवा कार्य में लगे सेवादारों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे
भिलाई। सेवा देने में लगे सेवादारों का उत्साह बढ़ाने सांसद विजय बघेल सेक्टर-7 महाराणा प्रताप भवन पहुंचे। भाजयुमो के रणजीत ठाकुर ने बताया कि सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व उत्साह बढ़ाया। विधायक भसीन ने भी संबोधित किया।
युवा खुद भोजन तैयार कर जरूरतमंदों को बांट रहे
वार्ड 1 में राकेश व ज्योति धनकर द्वारा रेलवे स्टेशन में सामान बांटा गया। युवा रोजाना 150 लोगों को भोजन कराने का प्रयास कर रहे।
श्रीराम जन्मोत्सव समिति पश्चिम प्रखंड ने बांटी फल
श्रीराम जन्मोत्सव समिति पश्चिम प्रखंड द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को सब्जियों व फल का निशुल्क वितरण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष तिलक राज यादव ने कहा कि जन्मोत्सव समिति हमेशा जरूरतमंदों के साथ है। महामंत्री देवेश साहू ने भी संबोधित किया।
लोहाणा महाजन समाज के सदस्यों ने बांटे भोजन के
लोहाणा महाजन समाज व महिला मंडल पूरी टीम के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों तक सादा पौष्टिक भोजन के पैकेट पहुंचाने का काम रोजाना कर रही है। जयंती भाई आढ़तिया, भरत सेजपाल, राजेश राजा व जीवन ताम्रकार, तरुण आढ़तिया आदि शामिल हैं।
अग्रवाल समाज के साथ सांसद ने भोजन वितरण में
अग्रवाल समाज द्वारा लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए रोजाना भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सांसद विजय बघेल अग्रवाल समाज के अग्रसेन भवन में इस सेवा कार्य के लिए अग्रवाल समाज के लोगों को साधुवाद दिया। उनके साथ भोजन पैकेट तैयार कर भी सहयोग किया।
लोगों के बीच पहुंच रहे मददगार युवाओं की टीम
शहर के स्लम एरिया में जरूरतमंद लोगों के बीच रज्जन अकील और अज्जु अहमद की टीम लोगों तक पहुंच रही हैं और उनको जरूरत के सामान और राशन उपलब्ध करा रही है। और सहयोग कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xbKQSO
via
Comments
Post a Comment