Skip to main content

गंदे पानी की शिकायतों के बाद पानी की शुद्धता की जांच करेगा पीएचई विभाग

शहर में बिगड़ती पेयजल की सप्लाई में बार- बार रुकावट और गंदे पानी की शिकायत को देखते हुए सोमवार को विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल, जलप्रभारी संजय कोहले एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के साथ अधिकारियों ने 3 घंटे की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मैराथन बैठक कर व फिल्टर प्लाट पहुंचकर पानी की जांच की।

इसके बाद निष्कर्ष निकाला गया कि लॉकडाउन व ग्रीष्मऋतु में जल विभाग के पास 20 टैंकर, 900 हैंडपंप व 270 मोटर पंप के साथ ही इंटकवेल व फिल्टर प्लांट के मोटर पंप व ट्रांसफार्मर की लगातार रिपेयरिंग व मॉनिटरिग के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। बैठक में विधायक वोरा ने कोरोना वायरस के दौर में हैजा, डायरिया, पीलिया जैसे संक्रामक रोग वार्डों में ना फैले इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही। महापौर बाकलीवाल ने अधिकारियों को व्यवस्था को तुरंत ठीक करने कहा। जल विभाग की बैठक में सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, राजेश शर्मा, टीके देव, एआर रंगहडाले, राजेन्द्र धबाले, नारायण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PHE department to check purity of water after complaints of dirty water


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KnsKjL
via

Comments