कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हर कोई घरों में ही रह रहे हैं। क्योंकि उन्हें बच्चों को बाहर जाने से भी रोकना है। ऐसे में बच्चों भी पढ़ाई के बाद अपनी कला को निखारने की तरफ ध्यान दे रहे हैं। वे अपनी कला के जरिए कोरोना वायरस से लड़ने की सीख दे रहे हैं। चित्रकारी के माध्यम से संक्रमण से बचाव का संदेश रहे हैं।
दरअसल, युवाओं के एक ग्रुप ने मुहिम शुरु की है। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए दिन- रात सेवा में लगे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान और हौसला अफजाई करने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरु की गई है। घर में ही पेंटिंग बनाकर कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ाना है। इसमें प्रतिभागी बच्चों को कोरोना संकट और भारत में कोरोना वॉरियर्स विषय पर रंगोली व पेंटिंग तैयार करना है। इसके तहत घर में ही रहकर बच्चे पेंटिंग तैयार कर इसकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
पृथ्वी को कोरोना निगल रहा, डॉक्टर, पुलिस बचाने में जुटे
बच्चों की पेंटिंग्स में उनकी बड़ी सोच दिख रही है। शहर के विनोद सागर ने एक पेंटिंग बनाई है। इस पेंटिंग में दर्शाया है कि कैसे कोरोना वायरस पृथ्वी को निकल रहा है। इधर डॉक्टर और पुलिसकर्मी पृथ्वी को बचाने में लगे हुए हैं। एक पेंटिंग में कोरोना रुपी रावण को मारने के लिए श्रीराम ने धनुष तान दिया है।
लॉकडाउन में घरों में रहने हाथ जोड़कर अपील कर रहे पीएम मोदी
पिपरिया के छात्र टोकेश्वर कोसले ने एक पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग में दर्शाया है कि भारत में लॉक डाउन हैं । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाथ जोड़कर लोगों को घरों में ही रहने अपील कर रहे हैं। साथ ही चित्रकारी के मध्यम से कोरोना संक्रमण के लक्षण और उससे बचाव के उपाय दर्शाया गया है।
तैयार पेंटिंग को भेज रहे वाट्सएप पर: तैयार पेंटिंग्स की तस्वीरों को वाट्सएप नंबर 7898959697 जारी किया गया है। इस मुहिम से बहुत से प्रतिभागी लगातार पेंटिंग तैयार कर साझा कर रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3afJ8gU
via
Comments
Post a Comment