Skip to main content

सामान्य से 9 डिग्री कम रहा पारा, शाम को बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिलासपुर में जहां अधिकांश समय बादल छाए रहे वही अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। शाम को शहर के कई इलाकों में खंड बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे जुड़े उत्तरी अफगानिस्तान पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे सटे भागों पर नजर आ रहा है। वहीं पूर्वोत्तर में मेघालय के ऊपर एक सर्कुलेशन है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक बनी है। रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल नजर आए। वहीं बीच-बीच में थोड़ी धूप भी निकली।

अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और जगदलपुर की तुलना में कम रहा। अधिकतम तापमान में अचानक भारी कमी आई वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। शाम को करीब 5:30 बजे शहर के कई इलाकों में जैसे कि गांधी चौक, रविंद्र नाथ टैगोर चौक, उसलापुर और मंगला में धूल भरी आंधी चली और इसके बाद हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में भी हल्की बारिश हो सकती है।

पेंड्रा में 24 घंटे में 27.8 मिमी बारिश

कुर्ला पेंड्रा से इलाके में पिछले 24 घंटे में 27.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है पेंड्रा रोड में शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह तक 19.2 मिलीमीटर बारिश हुई तो आज सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम को 5:30 बजे के बीच 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई वही यहां



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury remains 9 degrees below normal, rain in the evening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35a6aVi
via

Comments