जिले में 189 में से 98 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव है। गुरुवार को इसकी जानकारी राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर मीडिया प्रभारी ने सीएमएचओ व नोडल अफसर को दी। देशभर में बढ़ते मरीजों की संख्या व कोई लक्षण न होने के बाद भी पॉजिटिव केस मिल रहे है। इसे ध्यान में रखकर केन्द्र व राज्य शासन से निर्देश मिलने के बाद कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि 5 दिनों में रिकॉर्ड 131 लोगों को सैंपल भेजा गया। यानी एक दिन में 25 से ज्यादा लोगों का सैंपल लिया गया।
मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के तीसरे सप्ताह में 58 ही था। आगे भी ज्यादा सैंपल लेने का सिलसिला जारी रहने की जानकारी सीएमएचओ डॉ. बीआर रात्रे व नोडल अफसर डॉ. संजीव ग्लेड, डॉ. वीरेंद्र गंजीर ने संयुक्त रूप से दी है। गुरुवार को बालोद में सीएमएचओ ने कोरोना को लेकर संबंधित अफसरों से चर्चा की। जहां बताया गया कि आज भी कई लोगों का सैंपल लेकर भेजने की तैयारी चल रही है हालांकि कितने सैंपल भेजे रहे है, इसकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिनका सैंपल भेज रहे है, इसका मतलब यह नहीं कि वे संदिग्ध ही है। जो दूसरे देशों व राज्यों से लौटे है, उनका सैंपल लेने के निर्देश मिले है, उसी अनुसार जिला स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले से 189 लोगों का सैंपल एम्स व मेडिकल कॉलेज रायपुर के कोविड लैब में भेजा जा चुका है। जिसमें 98 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। 63 सैंपल रिपोर्ट पेंडिंग है। एम्स में सबसे ज्यादा सैंपल भेजे जा रहे हैं।
सीएमएचओ डॉ. बीआर रात्रे ने बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक जिले से 189 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। 98 की रिपोर्ट मिल चुकी है, जो निगेटिव है। बाकी की जानकारी जल्द मिलेगी। शासन के आदेशानुसार चार दिनों तक ज्यादा सैंपल लिए गए। आगे भी परिस्थिति अनुसार ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेंगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
जानिए जिले में किस 14 देश से कितने लौटे
चीन से 1, दुबई यूएई 12, सउदी अरब 11, नेपाल 22, स्विटजरलैंड 2, थाईलैंड 2, मोरक्को नार्थ अफ्रीका 2, वियतनाम 3, बांग्लादेश 2, जर्मनी फ्रांस 2, कनाडा 2, अजरबैजान 1, ओमान 1, दोहा कतर देश से 1 लौटे हैं। इसके अलावा भारत के विभिन्न राज्यों में महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में पलायन किए लोग बालोद जिले में लौट आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VUxHGk
via
Comments
Post a Comment