Skip to main content

तब्लीगी जमात से भिलाई लौटे सभी 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, बाकियों की खोज जारी

सुपेला इलाके से किया गया था सभी को ट्रेस

तब्लीगी जमात से लौटे सभी 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कलेक्टर अंकित आनंद ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। बताया कि दिल्ली की सूचना पर 31 मार्च को ट्विनसिटी में मरकज से लौटने वाले 9 जमाती ट्रेस किए गए थे। सबको सेक्टर-3 के क्वारेंटाइन सेंटर में रखने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया था। पिछले चार दिनों से सबकी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था। सोमवार को सबकी रिपोर्ट आ गई और मरकज में शामिल होने वाले 9 के 9 निगेटिव पाए गए हैं। इस तरह जिले में निगेटिव आने वाले कोरोना के संभावित मरीजों की संख्या 188 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की जांच के लिए अबतक जिले से 754 लोगों का सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर भेज चुका है। 566 की रिपोर्ट अभी जिला प्रशासन को वहां से नहीं उपलब्ध कराई गई है।

अब तक सबसे ज्यादा 129 का सैंपल भेजा

अब तक सबसे ज्यादा सैंपल 129 एक अप्रैल को भेजा गया था। पिछले चार दिनों में ही 175 से ज्यादा लोगों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जा चुका है। जबसे हर संभावित मरीज की जांच करने का आदेश हुआ है, तबसे सैंपल का आकड़ा बढ़ गया है। तबलीगी मरकज से संबंध रखने वालों में अबतक सिर्फ 9 ही ट्रेस हुए है। अन्य की तलाश जिला प्रशासन कर रहा है। इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे करा रहे हैं। सर्वे के दौरान विदेशों से आने वाले हर शख्स की मेडिकल हिस्ट्री ली जा रही है। साथ ही उनके आस-पास के 50-50 घरों में रहने वालों को भी डाटा तैयार किया जा रहा है। इस दौरान जो भी संदिग्ध मिल रहे, उनकी जांच कराई जा रही है।

बीते तीन दिन में लिए गए सैंपल


33 सैंपल- 4 अप्रैल को।

61 सैंपल- 5 अप्रैल को।

30 सैंपल- 6 अप्रैल को।

इधर जिलेभर में डोर-टू-डोर पहुंचने वाली टीम ने एक ही दिन में लिए 30 लोगों के सैंपल, जल्द आएगी इनकी रिपोर्ट

कोरोना के संभावित मरीजों का चौखट पर सैंपल लेने वाली आठों टीमों ने सोमवार को लॉकडाउन के दौरान ट्विनसिटी आने वाले 30 लोगों को सैंपल कलेक्ट किया। इनमें जिला अस्पताल से रवाना होने वाली टीम 16 सैंपल और सीएमएचओ ऑफिस की टीम 14 सैंपल लेकर रायपुर भेजी। हालांकि दोनों टीमें सुबह 10 बजे ही अपने-अपने प्वाइंट से स्पॉट के लिए रवाना हो गई थी। एक दिन पहले सबने फिल्ड से 61 का सैंपल लिया था। राज्य सरकार की सर्विलांस यूनिट ने ट्विनसिटी में कुल 274 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराने को कहा है। आठ टीमें मिले एड्रेस के अनुसार सबको ट्रेस कर सैंपल लेने का काम कर रही हैं। बीते चार दिनों में दोनों करीब 183 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है।


इस निगेटिव रिपोर्ट के बाद अब आगे क्या-कुछ होगा, यह भी जानिए...

आइसोलेशन में घर भेज सकते हैं: तब्लीगी मरकज से लौटने के बाद जितने क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन में घर भेज सकता है। क्योंकि सोमवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 9 में आठ को दिल्ली से लौटे 1 महीने हो गए हैं। पाजीटिव होने की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं। सभी फिलहाल सेंटर में है।


अब इनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस करेंगे

दिल्ली से लौटने वाले बाकी का पता नहीं, पुलिस कर रही जांच

मरकज से लौटने वाले 8 जमातियों के अलावा जिला प्रशासन को अभी किसी अन्य जमातियों की लोकेशन जिले में नहीं मिली है। वैसे इनके संपर्क से दूसरे लोगों को ढूंढने की कोशिश जारी है। क्वारेंटाइन में रखे गए आठों लोगों से भी प्रशासन सहयोग मांग रहा है।

पाटन में छाेटी माता की चपेट में आए छह बच्चे

पाटन| पाटन विकासखंड के बरबसपुर गांव में छह बच्चे छोटी माता (चेचक) की चपेट में आ गए है। इन बच्चों की उम्र 3 से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रभारी पाटन डॉ. आशिश शर्मा के मुताबिक सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौैके पर पहुंचकर सबके स्वास्थ्य की जांच कर ली है। सभी की स्थिति सामान्य हो गई है। परिवार के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को सभी बच्चों की देखभाल करने के लिए कहा गया है। इसकी मॉनीटरिंग जिले के अधिकारी कर रहे हैं।

अब घर-घर टेस्टिंग : संदिग्ध या उसके संपर्क में आने वालों की होगी जांच

मजलिस और जमात लगाने पर पाबंदी रहेगी: रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद तबलीगी जमात को लोगों को कोरोना संक्रमण से उबरने तक मजलिस करने और जमात लगाने पर पाबंदी रहेगी। जिला प्रशासन सबको घर भेजने से पहले लिखित तौर पर उनसे इकरारनामा ले सकता है। वहीं ऐसे लोग जो दिल्ली से लौटे मगर जानकारी नहीं दिए इनकी तलाश जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम जिलेभर में डोर-टू-डोर उन लोगों का सैंपल ले रही है जो संदिग्धों के संपर्क में आए।

दिल्ली मरकज से लौटने के बाद भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई, लेकिन उनसे संपर्क में रहने वालों को ट्रेस किया जाएगा। इसलिए क्योंकि कुछ केस में पाजीटिव आने वालों को कोरोना से कोई दिक्कत नहीं हुई। जो संपर्क में आए उन्हें जबरदस्त संक्रमण हो गया। इनसे एक से दूसरे, दूसरे से तीसरे कोरोना की चपेट में आ गए।


फिर भी आइसोलेशन में रहना होगा

तब्लीगी जमात से लौटने वालों में से 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जरूर आ गई है। फिर भी एहतियात सबको आइसोलेशन में रहना होगा। क्योंकि देश में कुछ केस ऐसे आए हैं, जिनकी पहले रिपोर्ट निगेटिव आई और दोबारा जांच हुई तो वह पॉजीटिव पाए गए हैं। इसलिए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए सबको 14 दिनों के लिए एकांतवास में रहना होगा।

एड्रेस और मोबाइल नंबर सही नहीं होने से हुई परेशानी, इसलिए सही जानकारी ही दें

जिला सर्विलांस यूनिट ने सैंपल कलेक्टर करने वाली टीम को जो सूची दी, उसमें काईयों के मोबाइल नंबर व एड्रेस सही नहीं होने से टीम को परेशानी उठानी पड़ी। प्रापर होम वर्क नहीं होने के कारण कई टीमों को एक ही लोकेशन पर दो से तीन बार पहुंचना पड़ गया। जबकि हर टीम को 10-10 सैंपल लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। अधिकारियों ने इसकी मॉनीटरिंग राज्यस्तर से हो रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhilai News - chhattisgarh news report of all 9 people returned to bhilai from tablighi jamaat search of others continues


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RixriJ
via

Comments