Skip to main content

सउदी अरब और नेपाल से आए थे दो लोग, दूसरे राज्यों से पहुंचे 84

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे में सोमवार को सउदी अरब और नेपाल से आए दो लोगों की जानकारी मिली। देश के दूसरे राज्यों से होकर आए 84 लोगों के बारे में भी पता चला है। सउदी अरब से फरवरी में तथा नेपाल की यात्रा करके आने वाला मार्च में शहर पहुंचा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है देश-विदेश की यात्रा करके जो आए हैं उनकी जानकारी पहले से है। लेकिन सर्वे में यह लोग फिर मिल रहे हैं इसलिए नियमानुसार दोबारा से इनकी जानकारी जोड़नी पड़ती है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को मिनी बस्ती, पत्रकार काॅलोनी, चंदेला नगर, कालिंदी कुंज, पल्लव भवन, बसुंधरा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्राें में जाकर सर्वे किया। विभाग की 21 टीमों के 86 सदस्य 1 हजार 731 घरों में पहुंचे। यहां 14 हजार 872 लोगोें से उनके स्वास्थ्य, पिछले दिनों की गईं यात्राएं व अन्य की जानकारी ली। सर्वे में 26 लोग ऐसे भी मिले जो सर्दी, खांसी तथा बुखार से पीड़ित थे।

इन सभी की जांच करके दवाइयां दी और निर्देश दिए कि अगर तबियत बिगड़े तो तत्काल अस्पताल में जाकर जांच कराए और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें। सर्वे में शामिल टीम सदस्य सभी से यह जरूर कह रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति बाहर से आए उसकी जानकारी अवश्य स्वास्थ्य विभाग या फिर राज्य सरकार की हेल्प लाइन नंबर पर दें।

30 लोगों के लिए सैंपल
नए आदेशों के तहत अब 30 लोगों के सैंपल प्रतिदिन लिए जाने हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लैब तकनीशियनों की मदद से अलग-अलग क्षेत्राें में जाकर 30 लोगों के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए रायपुर स्थित एम्स भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

दोबारा जोड़नी पड़ती है जानकारी
जो लोग विदेश या फिर देश के दूसरे राज्यों से आए हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री पहले ही ली जा चुकी है। सर्वे के दौरान यह फिर सामने आते हैं तो इनकी जानकारी दोबारा से जोड़नी पड़ती है। ऐसा नहीं है कि यह लोग छिपे हुए थे और सर्वे में इसका पता चल रहा है। हालात ठीक हैं और अभी तक कहीं से कोई ऐसी जानकारी नहीं है जिससे चिंताजनक स्थिति बने। -डाॅ. प्रमोद महाजन, सीएमएचओ, बिलासपुर

विशेष ओपीडी में पहुंचे 39 मरीज, सैंपल लिया 1 का

सिम्स में कोरोना की जांच के लिए बनाई गई विशेष ओपीडी में सोमवार को 39 मरीज अपनी जांच कराने पहुंचे। डॉक्टरों ने इन सभी मरीजों की जांच की और हिस्ट्री जानी। इस दौरान एक मरीज की हालत संदिग्ध नजर आई तो उसका सैंपल जांच के लिए ले लिया गया। जांच रिर्पोट कुछ दिनाें बाद सामने आएगी। तब तक मरीज को दूसरों से अलग रहने को कहा है। कोई नया मरीज सिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं हुआहै। नोडल अधिकारी डा. आरती पांडेय ने बताया कि रविवार काे भी 3 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आसकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two people came from Saudi Arabia and Nepal, arrived from other states 84


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xOdBp9
via

Comments