लॉकडाउन के बावजूद चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज में शनिवार देर रात कुछ लोग धार्मिक कार्यक्रम के लिए इकट्ठा हो गए। गश्त के दौरान कोतवाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोग तो भाग गए, लेकिन पुलिस ने वहां से 8 लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में सरकारी आदेश का उल्लंघन करने और कोविड-19 संक्रमण के चलते दूसरों की जान जोखिम में डालने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस देर रात 2.15 बजे गश्त पर थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में संगत के लिए कुछ लोग एकत्रित हुए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को मौके से पकड़ लिया। जांच में पता चला कि गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व के कारण 11 व 12 अप्रैल की रात को सभी धार्मिक कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए थे।
इधर, रैन बसेरों में आग लगाने के मामले में 7 गिरफ्तार
कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने 3 रैन बसेरों में आग लगाने के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान मुन्ना, लड्डन, भोपाल सिंह, शहाबुद्दीन, विनीत, अर्जुन और निर्मल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में 2 अन्य आरोपी बाला चंद और सुनील को हिरासत में लिया है। सरकारी काम में बाधा डालने, दंगा करने, सरकारी आदेश का उल्लंघन, कोविड-19 संक्रमण के चलते दूसरों की जान जोखिम में डालने व आगजनी करने के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b7ThNK
via
Comments
Post a Comment