शहर विधायक अरुण वोरा ने 5 लाख के बाद अब ढाई लाख रुपए की अतिरिक्त मदद राशन वितरण के लिए दिए जाने की घोषणा की। इधर वे स्वयं राशन वितरण स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। उनके साथ मेयर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य मौजूद थे।
विधायक ने इस दौरान कहा कि अंतिम व्यक्ति तक राशन पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में है। गरीब दिहाड़ी मजदूरों को होने वाली संभावित परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए हर संभव मदद पहुंचाया जा रहा। उन्होंने कहा कि वे अपने एक माह का मानदेय व विधायक निधि से 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा कर चुके हैं। इस प्रकार करीब साढ़े 7 लाख सहायता राशि जारी की गई है। जरूरत पड़ने पर वे आगे भी जरूरत के लिए समर्पित हैं।
2 वार्डों के ढाई सौ जरुरतमंद परिवारों को दिया राशन
दुर्ग। शहर के वार्ड-47 व 48 में जरूरतमंदों परिवारों तक राशन पहुंचाने का कार्य स्थानीय पार्ष महेश्वरी ठाकुर व पूर्व पार्षद देवकुमार जंघेल ने किया। राशन के अलावा कुछ जगहों पर भोजन के पैकेट का भी वितरण किया गया। पैकेट्स में चावल, आटा, दाल, तेल, नमक, साबुन और मसाले शामिल हैं। जैन समाज से मदन जैन, उत्तम बरड़िया, महेंद्र दुग्गड़, सुनीता बोहरा सहित अन्य के सहयोग से राशन दिया गया।
दुर्ग शहर में जरूरतमंद लोगों को राशन बांट रहे हैं विधायक वोरा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34gVow9
via
Comments
Post a Comment