Skip to main content

कोरोना से असम में पहली मौत, 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा; आंध्र प्रदेश में भी दो की जान गई

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 235 हो गई है। असम में पहली मौत दर्ज की गई। यहां 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और गुंटूर में भी दो पॉजिटिव लोगों की जान चली।गुरुवार को 32 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 18 संक्रमितों ने दम तोड़ा। मध्य प्रदेश और दिल्ली में तीन-तीन मौतें हुईं। इसके अलावा पंजाब और राजस्थान में दो-दो, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में भी एक-एक मौत हुई।

संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 98
मध्यप्रदेश 33
गुजरात 16
तेलंगाना 12
पंजाब 10
दिल्ली

12

तमिलनाडु 08
पश्चिम बंगाल 07
राजस्थान 08
कर्नाटक 05
आंध्र प्रदेश 06
उत्तर प्रदेश 04
जम्मू-कश्मीर

04

हिमाचल 02
हरियाणा 03
केरल 02
बिहार 01
चंडीगढ़ 01
असम 01
झारखंड 01
ओडिशा 01
कुल 235


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो जालंधर के शमशान घाट की है। यहां कोरोना संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार मेडिकल टीम और नगर निगम के कर्मचारियों ने किया। अंतिम यात्रा में मृतक के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/corona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127142627.html
via

Comments