राज्य के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत करीब 81 हजार सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए शिक्षा विभाग को करीब 55 हजार फार्म मिले हैं। आरटीई की आरक्षित सीटों के मुकाबले यह संख्या काफी कम है। पहले चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। इस तारीख तक कुछ फार्म और बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आवेदनों की संख्या होगी।
शिक्षाविदों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद हैं। साइबर कैफे बंद हैं। जिनके पास इंटरनेट की सुविधा है या फिर दूसरे से मदद लेकर ही आवेदन किए जा रहे हैं। जबसे लॉकडाउन की स्थिति बनी है, तब से फार्म भी कम आ रहे हैं। 15 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के शेड्यूल के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल तक आरटीई मेले का आयोजन भी किया जाना है। जिसमें छात्रों के आवेदन लिए जाएंगे। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन होने की वजह से इसके आयोजन पर भी संशय है। शिक्षाविदों का कहना है कि प्रथम चरण के तहत आटीई आवेदन के लिए अभी और अवसर दिया जाएगा। इसके लिए तारीख भी बढ़ायी जा सकती है। हालांकि, शिक्षा विभाग से अभी ऐसी कोई सूचना जारी नहीं हुई है।
पहले चरण के लिए 21 को लॉटरी, शेड्यूल तय
रायपुर जिले के लिए आठ हजार आवेदन
राज्य के निजी स्कूलों मंे आरक्षित सीटों के लिए करीब 55 हजार आवेदन मिले हैं। रायपुर जिले में करीब आठ हजार आवेदन हैं। दूसरे जिलों की तुलना में रायपुर में अधिक आवेदन मिले हैं। यहां 772 स्कूलों में आरटीई की करीब साढ़े आठ हजार सीटें हैं। पिछली बार आरक्षित सीटों के लिए पहले चरण में ही बारह हजार से अधिक आवेदन मिले थे। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच हुई तब कई फार्म रिजेक्ट हुए। आखिर तक साढ़े चार हजार सीटों पर ही प्रवेश हुआ। दुर्ग में आरक्षित आरटीई की छह हजार सीटों के लिए 5900 आवेदन मिले हैं। बिलासपुर के निजी स्कूलों में आरटीई से करीब साढ़े दस हजार सीटें आरक्षित हैं। इनकी तुलना में साढ़े चार हजार आवेदन मिले हैं।
शिक्षा का अधिकार के तहत आरक्षित सीटों पर पहले चरण में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को लॉटरी होगी। शिक्षा विभाग से यह शेड्यूल पहले ही तय किया गया है। जितने आवेदन मिलेंगे, सीटों की उपलब्धता के आधार पर कंप्यूटर के माध्यम लॉटरी निकाली जाएगी। किसे कौन सा स्कूल मिला उसकी जानकारी पैरेंट्स को मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम दी जाएगी। जिन स्कूलों में सीटों की तुलना में आवेदन कम आएंगे वहां लॉटरी होने की संभावना कम है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wjKYiV
via
Comments
Post a Comment