देश के विभिन्न कोनों में रहने वाले लोगों तक मेडिकल इक्विपमेंट, मेडिकल चश्मा, मसाले, दवाइयां, राशन, दाल, चावल, गेंहू, फल और सब्जियां भेजने के लिए दुर्ग से चार पार्सल ट्रेन समेत रायपुर रेल मंडल से 12 पार्सल ट्रेनें और चार विशेष पार्सल ट्रेन चलाई जा रही है।
जरूरत के सामान भेजने में प्रदेश मेंदुर्ग रेलवे स्टेशन सबसे आगे है। इन पार्सल ट्रेनों से दुर्ग और रायपुर रेलवे स्टेशन से अभी तक 205.7 टन सामान भेजा जा चुका है। इससे रेल मंडल को 4,35,960 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है। अन्य लोगों तक सामग्री भेजने के इच्छुक हैं, उनसे बुकिंग भी ली जा रही है। लोगों को सुविधा मिलेगी।
बाहर से आए मिल्क प्रोडक्ट और दवाइयां
अन्य राज्यों में भेजी जाने वाली पार्सल ट्रेनों में वापसी के समय राज्य के लिए भी आवश्यक सामान मंगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों तीन पार्सल वेन आए थे। इसमें मिल्क प्रोडक्ट, रेल मेल सर्विस की सामग्री और दवाइयां शामिल थी। सामान की लोडिंग और अन लोडिंग के समय पैकेट्स और कार्टून को सैनिटाइज किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस रख रहे।
लोगों की मदद के लिए चलाई जा रही पार्सल ट्रेनें
सीनियर डीसीएम तन्मय मुखोपाध्याय ने कहा कि लोगों तक आसानी से आवश्यक सामान पहुंचाने की दृष्टि से पार्सल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अभी तक 205.7 टन सामग्री भेजी जा चुकी है। 4.35 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई है। आने वाले दिनों में भी लोगों की सुविधा के लिए पार्सल और गुड्स ट्रेनों का परिचालन किया जाता रहेगा। अधिक जानकारी के लिए पार्सल के काम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
35 स्टेशनों में हो रही लोडिंग-अनलोडिंग
इन दिनों मुंबई, शालीमार, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड़, जलगांव, बड़नेरा, नागपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, अकोला, चक्रधरपुर टाटानगर, खड़कपुर, शालीमार स्टेशनों में सामान चढाएं और उतारे जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3czVBNS
via
Comments
Post a Comment