घुटकू गांव में सब्जी बेचने वाले 42 परिवार क्वारेंटाइन सुकमा में 2 की मौत, जांच करने पहुंचा स्वास्थ्य अमला
शहर से लगे गांव घुटकू का मध्यप्रदेश कनेक्शन सामने आया है। डिंडाेरी में पॉजिटिव पाए गए किशोर ने जिस ड्राइवर के साथ सब्जी गाड़ी में बैठकर बार्डर पार किया था उसके ड्राइवर व परिवार के सदस्यों को कोरोना संदेह पर क्वारेंटाइन किया गया है। ड्राइवर का भाई भी पिकअप चलाता है। उसका कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटकू में आना जाना था। यहां बाड़ी से सब्जी लेकर जाता था।
जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी मंगलवार को घुटकू पहुंचे और दिनभर उन सभी लोगों का पता लगाया जो कोरोना संदेही ड्राइवर के संपर्क में थे। इनमें सबसे पहले दो युवकों का नाम सामने आया। दोनों उसके साथ गाड़ी में बैठकर घूमने हांफा गए थे। दोनों युवक व उनके परिवार को क्वारेंटाइन कर विशेष निगरानी में रखा गया है। ड्राइवर घुटकू में बिचौलियों से मिलता था। इनमें 4 बिचौलिए प्रमुख थे। इनका संपर्क सब्जी बाड़ी वालों से था। ये ड्राइवर को सब्जी लाकर देते थे। पूछताछ में बिचौलियों ने बताया कि ड्राइवर आखिरी बार 8 अप्रैल को यहां आया था और वह अभी क्वारेंटाइन में है। संदेही ड्राइवर गौरेला का रहने वाला है। बिचौलिए उसके संपर्क में आने के बाद घुटकू में किन-किन लोगों से मिले उसकी जानकारी हासिल कर सूची बनाई गई। इसमें कुल 42 का नाम सामने आया है। सभी को उनके घरों में 28 दिनाें के लिए परिवार सहित क्वारेंटाइन कर दिया गया है। अभी किसी का ब्लड सैंपल नहीं लिया गया है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
एक मृतक आंध्र से लौटा था, जांच में कोरोना के लक्षण नहीं
जिले के कोंटा से लगभग 18 किमी दूर गगनपल्ली पंचायत के कुरतीपारा में 24 घंटे के अंतराल में दो युवकों की मौत हो गई है। रविवार दोपहर 22 वर्षीय युवक वेट्टी हिड़मा की मौत हो गई। हिड़मा की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि सोमवार दोपहर पोड़ियामी भीमा (30) ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार शाम भीमा का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। भीमा आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के कुकनूर मजदूरी करने गए हुआ था। वह जनता कर्फ्यू से दो दिन पहले ही गांव लौटा था। कोंटा बीएमओ डॉक्टर कपिल कश्यप ने बताया कि हिड़मा को बुखार व उल्टी की शिकायत थी जबकि भीमा को पेट व घुटने में दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत थी। मृत युवक के परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ में दोनों युवकों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने के लक्षणों की बात सामने नहीं आई है।
लॉकडाउन में खुलीं दो दुकानें सील, पांच से वसूला जुर्मानादो गुटखा कारोबारी गिरफ्तार
लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए दो दुकानों को सील कर 5 दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इनमें से कुछ दुकानेें बगैर अनुमति खोली गईं थीं और कुछ में नियम शर्तों का पालन नहीं किया गया। लॉकडाउन के दौरान शहर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने भी प्रतिबंध के बावजूद घर से गुटखा सप्लाई करने वाले शहर के बड़े व्यापारी को भी पकड़ा। मंगलवार को हुई कार्रवाई से पुलिस व जिला प्रशासन ने स्पष्ट दिया है कि नियम तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में जिन दुकानों को अनुमति नहीं है वे भी खुल रही थीं। इसकेे अलावा जिन्हें अनुमति थी वहां सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था। 21 अप्रैल को प्रशासन ने पूरे शहर में गश्त करते दुकानों में दबिश दी। सबसे बड़ी कार्रवाई फल विक्रेता के खिलाफ करते 25 हजार जुर्माना किया गया। पुराना बस स्टैंड स्थित विशाल फ्रूट भंडार संचालक अपने अन्नपूर्णापारा स्थित मकान में गोदाम बना फलों का कारोबार कर रहा था। उसे वहां गोदाम बनाने अनुमति नहीं थी और ना ही मकान व्यवसायिक प्रायोजन के लिए स्वीकृत था।
राशन लेकर जशपुर से पत्थलगांव के लिए पैदल निकले मजदूर
मजदूरों के गांव लौटने का सिलसिला अब स्थानीय स्तर पर भी शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह बारिश में भीगते हुए करीब 50 मजदूर जशपुर से पत्थलगांवपैदल जाते मिले। हाईवे पर हमारे पतराटोली संवाददाता ने इन मजदूरों से बातचीत की। जशपुर से पत्थलगांव की दूरी 110 किलोमीटर है। मजदूरों ने बताया कि वे जशपुर में राजू गुप्ता नामक व्यक्ति के ईंट भट्ठा में काम करते थे। लॉकडाउन में इतने दिनों तक वे भट्ठे में ही थे और थोड़ा बहुत काम कर रहे थे, पर सोमवार शाम को भट्ठा संचालक ने मजदूरी देकर गांव जाने के लिए कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XSTTTF
via
Comments
Post a Comment