Skip to main content

मार्केट खुलते ही सड़क पर उमड़ी भीड़ कार समेत 400 वाहनों का कटा चालान

लॉकडाउन में थोड़ी सी राहत मिलते ही सड़कों पर भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के चारो ओर मंगलवार को ट्रैफिक दबाव अचानक बढ़ गया। लाेग सुबह से ही घरों से निकलने लगे थे। उसके साथ ही पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर कार्रवाई करते रहे।
सुबह से शाम तक चली कार्रवाई में 400 वाहनों पर जुर्माना किया गया। उनसे डेढ़ लाख रुपए वसूल किया है। इसमें 55 से ज्यादा कार और बड़ी गाड़ियां है। दो दर्जन बाइक जब्त किया गया है। सबसे ज्यादा हेलमेट और तीन सवारी पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि लगातार सख्ती के बाद भी बाइक चलाने वाले मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। एक बाइक में तीन सवारी निकल रहे हैं। उसमें भी मास्क नहीं लगा रहे और हेलमेट का भी उपयोग नहीं कर रहे हैं। यही हाल कार में चलने वालों का है। छोटा सा सामान खरीदने के लिए एक कार में दो से ज्यादा लोग निकल रहे हैं।
ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई जा रही है। अब बाइक के साथ बड़ी गाड़ियों को भी जब्त किया जाएगा। गाड़ियांे को कोर्ट में पेश किया जाएगा, ताकि नए मोटरव्हीकल एक्ट के तहत उनपर कार्रवाई हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
As soon as the market opens, 400 vehicles including the crowded car on the road have been challaned.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vp7Dnw
via

Comments