Skip to main content

एमपी पैदल जाने के लिए निकले 3 युवकों काे पुलिस ने राेका, जरूरी सामान की व्यवस्था की

लॉकडाउन की वजह से फंसे मध्यप्रदेश के 3 युवक पैदल ही अपने गांव जाने के लिए निकले थे। जिसे पुलिस ने रोक लिया। तीनों युवक प्रताप हलधर 20 वर्ष, पंकज साहू 23 वर्ष व जयदेव 23 वर्ष मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले हैं। जो मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में ग्राम पुरूर में संचालित एक वेल्डिंग दुकान में काम करते थे।

लेकिन काम बंद रहने से ये तीनों युवक पुरूर से पैदल ही मध्यप्रदेश अपने घर जाने निकला था। 10 किमी दूर गुरुर के अंतिम सीमा पर पहुंचते ही किसी ने पुलिस को खबर दी कि 3 युवक पैदल कहीं जा रहे है। इसके बाद गुरुर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों को जरूरी सामान उपब्ध कराए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police arranged rake, essential goods for 3 youths who went to walk MP


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xTE6th
via

Comments