फरीद नगर स्थित निजामी चौक निवासी 81 वर्षीय मृत व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार का अचानक मौत हो जाने से कोरोना की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने डेड बॉडी को अपनी कस्टडी में लेकर अरजेंट जांच के लिए सैंपल एम्स भेजा था।
सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम उन्हें मृत व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो गई है। इसके बाद उन्होंने डेड बॉडी परिजनों को शौप दिया है। यह भी जानकारी दी कि फरवरी से लेकर अबतक उन्होंने जिले में कुल 378 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा था, अब उनके से केवल 3 ही लोग होम आइसोलेशन में रह गए हैं। 375 लोगों ने 28 दिनों का होम आइसोलेशन पुरा कर लिया है। कहा कि विदेशों से आने के बाद भी इतने लोगों का कोरोना से मुक्त होना जिले के लिए अच्छे संकेत है। फिर भी पूरी एहतियात बरती जा रही है।
रिपोर्ट आने में देरी होने के कारण जिम्मेदारों पर भड़क गए परिजन
शुक्रवार की मौत और शनिवार को डेड बॉडी कस्टडी में लेने के दो दिनों बाद भी रिपोर्ट नहीं बताई जा रही थी, तो परिजन जिम्मेदारों पर भड़क गए। इनके उग्र रूप को देखते हुए अधिकारियों ने आनन-फानन में एम्स से संपर्क साधकर रिपोर्ट की जानकारी ली। रिपोर्ट निगेटिव पर शव परिजनों को सौंप दिया।
श्रमिक बस्तियों और फीवर क्लीनिक से 13 का सैंपल भेजा
सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के अनुसार जिले की स्थिति सामान्य होने के बाद भी संभावितों की तलाश जारी है। इसके लिए फीवर क्लीनिक का संचालन में लोगों को ट्रेस करने के साथ ही श्रमिक बस्तियों से रेंडमली सैंपल लेकर जांच करा रहे हैं। सोमवार को 13 का सैंपल भेजा गया है।
इधर पुलिस ने सख्ती भी की, उठक-बैठक व चलान किया
डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि यातायात टीम को वाहन चैकिंग के लिए अलग-अलग पाइंट पर तैनात किया गया था। ट्रैफिक रुल्स के साथ लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले सौ वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। घड़ी चौक पर दो पहिया गाडी में डबल सीट घूमने वालों के साथ-साथ कार में दो से अधिक सवारी होने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक युवक कार में काली फिल्म लगाकर घूम रहा था। महिला टीआई ने कार रोककर पहले आरक्षक के साथ मिलकर फिल्म हटाई फिर चालानी कार्रवाई की गई।
चौराहे पर बैठक जमाए युवकों से दो घंटे कराई मशक्कत: वहीं कुम्हारी टीआई आशीष यादव के मुताबिक,रविवार रात स्टेशन चौक पर पांच युवक बैठक जमाए हुए थे। टीम ने पांच को पकड़ा और थाने ले आए। सभी से कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया। पांचों युवकों से पीटी कराई गई, योगा और मेंढक दौड़ भी लगवाया गया है। करीब दो घंटे तक पांचों युवकों से मशक्कत कराई गई। इनमें से कुछ युवक आपराधिक प्रवृत्ति केहैं। उनका बाउंड ओवर भी किया गया है। जिससे नियम का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRPtMM
via
Comments
Post a Comment