गुड़गांव में आठ दिन बाद शनिवार को कोरोना के एक साथ चार संक्रमित मामले सामने आए। इसी के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 36 हो गई है। चारों संक्रमित मरीज सोहना के रहने वाले हैं और चारों मेवात की एक फैक्टरी में काम करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि चारों राजस्थान निवासी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। उसी से इनमें भी संक्रमण फैला। स्वास्थ्य विभाग ने इसी फैक्टरी में काम करने वाले कुल 70 संदिग्धों के नमूने लिए थे। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि इन चारों के अलावा बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
शनिवार को बारोटा निवासी मरीज की पत्नी भी पॉजिटिव मिली थी
वहीं इसी फैक्ट्री में काम करने वाले मेवात निवासी कर्मचारी पहले पॉजिटिव पाया गया था और शनिवार को बारोटा निवासी उसकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं सीएमओ डा. जेएस पूनिया ने बताया कि अब इन कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि पिछले 15 दिनों में ये किन-किन लोगों के संपर्क में आए हैं, जिसके बाद उन लोगों का पता लगाकर उन्हें भी क्वारेंटाइन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VDkWQm
via
Comments
Post a Comment