स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर लोगों की जांच कर रही है। जांच के दौरान 4 लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की जानकारी दी। टीम ने बगैर देर किए इन चारों लोगों को कोरोना को रोकने बनाए गए अस्पताल में भर्ती किया है। सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही 20 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार की स्थिति मिली। इन्हें दवा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने अब हर रोज 30 सैंपल रेंडमली लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। किसी को कोरोना वायरस का संकमण हो तो उसके फैलने से पहले ही उसे ढूंढा जा सके। जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं आया है। इसके बावजूद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद है।
सैंपलिंग के लिए 3 टीम बनाई गई
धमतरी, कुरूद और नगरी ब्लॉक में 3 टीमें बनाई गईं हैं। यह टीमें हर दिन 30 सैंपल लेंगी। बुधवार को टीम ने घड़ी चौक, चमेली चौक, नाहर नाका चौक और बठेना वार्ड से 10 सैंपल लिए। ये सभी सैंपल जांच के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। यह टीम पूरी सतर्कता के साथ रैंडमली सैंपल ले रही है, ताकि यदि कोरोना पॉजिटिव केस सामने आते हैं, तो उनका समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। जिले से अब तक 182 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इनमें से 127 रिपोर्ट निगेटिव आई है। 55 बाकी है।
जांच टीम में ये शामिल
धमतरी, कुरूद और नगरी में एक-एक टीम बनाई गई है, इनमें एक डॉक्टर, लैब टेक्निशियन, मेडिकल अॉफिसर, कम्प्यूटर ऑपरेटर व सुपरवाइजर शामिल हैं। सैंपल लेने के बाद डॉक्टर जानकारी भर रहे हैं। लैब टेक्निशियन सांस और नाक का सैंपल ले रहे है। दो दिन में 55 सैंपल लिए हैं।
जिले में होम क्वारेंटाइनमें अब 18 सौ लोग
दूसरे राज्य और जिलों से लौटे लोगों की संख्या 2306 है। सभी को होम क्वारेंटाइन में किया था। इसमें से करीब 500 लोगों की 28 दिन की अवधि पूरी हो गई है। बचे 1806 में से 225 लोगों की अवधि 3 दिन में पूरी हो जाएगी। पथर्रीडीह के 26 लोग क्वारेंटाइन में हैं।
अब जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में होगी जांच
यहां से सैंपल जांच के लिए पहले रायपुर एम्स भेजा जा रहा था। अचानक से संख्या बढ़ने से अब सैंपल एम्स भेजने से मना कर दिया है। अब जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिले से अब तक 55 सैंपल भेजे गए हैं।
नियम तोड़ने पर अब तक 12 पर केस
जो लोग दूसरे देश, जिला या राज्य से आए हुए हैं, उन पर स्वास्थ्य विभाग तो निगरानी कर ही रहा है। पुलिस का भी पहरा ऐसे लोगों पर है। पुलिस अफसर व जवान होम क्वारेंटाइन पर रहने वालों की खबर लेने हम निगरानी कर रहे हैं कि वे घर से बाहर तो नहीं निकल रहे हैं या गांव के अन्य लोग कहीं उनके घर तो नहीं आ जा रहे हैं। ऐसे लोग यदि होम क्वारेंटाइन के नियम का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर भी कर जा रही है। पुलिस ने अब तक ऐसे ही 12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvYQG9
via
Comments
Post a Comment