Skip to main content

सरकारी कार्यालयों में 30 % स्टाफ के साथ शुरू होगा काम

नई दिल्ली कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लगाए गए लॉकडाउन से 25 दिनों से दिल्ली सरकार के कार्यालयों में ठप काम के 20 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव विजय देव को केंद्र सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

मुख्य सचिव ने विभाग प्रमुखों को अपने अपने विभाग प्रमुखों से कार्यालय शुरू करने को लेकर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल से सरकार के विभागों में जरूरी कामकाम शुरू होगा। इसमें अभी 30 प्रतिशत ही स्टॉफ को बुलाया जाएगा। यहां पर सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस पर काम भी शुरू हो गया है। श्रम विभाग, पीडब्ल्यूडी और जनगणना डायरेक्टोरेट में काम शुरू भी हो गया है। वहीं, मुख्य सचिव विजय देव दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही सभी जिला अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work will start in government offices with 30% staff


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vh1x8O
via

Comments