Skip to main content

अब बिना लक्षण के कोरोना इसलिए ज्यादा ले रहे सैंपल, 3 दिन में ही आंकड़ा 60 से 137

जिले में अचानक कोरोना का सैंपल लेने में तेजी आ गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरूआती के 29 दिनों में मात्र 60 सैंपल ही लिए गए थे। जबकि पिछले तीन दिनों में ही इसका आंकड़ा 137 तक पहुंच गया है। रोजाना 25 से 30 सैंपल लिए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि देश में कुछ एेसे भी कोरोना के मरीज पाए गए हैं जिनमें इसके कोई भी लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस संदेह के चलते ही अब जिले में लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री को देखते हुए सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि कोई भी संदेहास्पद छूट न जाए।
जिले में जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च से सैंपल लेना शुरू किया गया था। जिसमें 19 अप्रैल तक महज 60 सैंपल ही लिए गए थे। जिसमें सिर्फ विदेश यात्रा करने वाले या फिर संवेदनशील इलाके से आने वालों के ही सैंपल लिए जा रहे थे। जिसमें औसतन हर दिन दो सेंपल लिए गए थे। लेकिन जब से बिना लक्षण के कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं तब से सभी संदिग्धों का सैंपल लेना शुरू कर दिया गया है। अब विदेश या दिल्ली मुंबई और हाट स्पाट से आए लोगों के अलावा कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। एक कोरोना पाजिटिव के प्रायमरी संपर्क में आए व्यक्ति का भी सैंपल लिया गया है। यह व्यक्ति उसी फ्लाइट में सवार था जिसमें सवार एक यात्री कोरोना पाजिटिव पाया गया। दिल्ली के निजामुद्दीन वाले मामले में कनेक्शन को देखते हुए तीन का सेंपल लिया गया। जिले में अलग से फिवर क्लिनिक बनाया गया है। जहां सर्दी बुखार खांसी के मरीजों की जांच की जा रही है। इसमें जरा भी संदेह होने पर उनकी जांच की जा रही है जिससे सैंपल की संख्या बढ़ी है। 19 अप्रैल को मात्र 5 सेंपल लिए गए थे। लेकिन 20 अप्रैल से इसकी संख्या बढ़कर 28 तथा 21 अप्रैल को 26 हो गई। जबकि 22 अप्रैल को इसकी संख्या 137 पर पहुंच गई।

एक स्वास्थ्य कर्मी की भी जांच

कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे कुछ मेडिकल स्टाफ भी उससे संक्रमित हो गए। जिसमें कुछ की मौत भी हुई। जिसे देखते जिले में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एहतियात बरत रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के इंतजाम करते हुए उन्हें सावधानी बरतने कहा है। एक स्वास्थ्य कर्मी को संर्दी खांसी होने पर उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

60 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 77 का इंतजार
जिले में अबतक 137 लोगों का सेंपल लिया जा चुका है। जिसमें 60 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिन लोगों की रिर्पोट आ चुकी है वे सभी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 77 लोगों की रिर्पोट का इंतजार किया जा रहा है।
अब सैंपल लेने में तेजी जरूरी: सीएमएचओ
सीएमएचओ जेएल उइके ने कहा कि बिना लक्षण वाले मरीज मिलने के कारण सैंपल लेने में तेजी लाई गई है। ताकि कोई भी संदेही इससे न छूटे।

अब तक लिए गए सैंपल पर एक नजर
वर्ग सैंपल
विदेश यात्रा करने 44
पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्ति 1
यात्रा के बाद लक्षण दिखने पर 42
फीवर क्लिनिक से चिन्हित 43
तबलीगी जमात या हॉट स्पाट से आए व्यक्ति 6
स्वास्थ्य कार्यकर्ता 1

इनका लिया जाएगा सैंपल
विदेश यात्रा करने वाले, पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले, यात्रा करने वालों में लक्षण दिखने पर, फिवर क्लिनिक से चिन्हांकित, तबलीगी जमात या हॉट स्पॉट से आए लोग, स्वास्थ्य कर्मी में लक्षण दिखने तथा हाईवे स्थित ढाबों में वाहन चालकों को काउंटर में भोजन मुहैया कराने वाले कर्मचारियों का सैंपल लिया जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now without symptoms, the corona is taking more samples, the figure is 60 to 137 in 3 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34VNxo6
via

Comments